41 दिन तक इन 4 राशियों की बल्ले-बल्ले! धन और तरक्की के बन रहें योग

41 दिन तक इन 4 राशियों की बल्ले-बल्ले! धन और तरक्की के बन रहें योग

Last Updated:

Ayodhya News: पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा माना जाता है. गुरु का इस नक्षत्र में होना ज्ञान, उन्नति, आर्थिक मजबूती और शुभ अवसरों का संकेत देता है. हालांकि इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन चार राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभदायक माना जा रहा है

अयोध्या: वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को ज्ञान भाग्य, समृद्धि और शुभ फलों का कारक माना जाता है. जब गुरु किसी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलता है. इस समय गुरु ग्रह कर्क राशि में स्थित हैं और शनि के स्वामित्व वाले पुष्य नक्षत्र में विराजमान हैं. पंचांग के अनुसार, गुरु ने 18 जून 2026 को पुष्य नक्षत्र में प्रवेश किया था और अब 19 अगस्त 2026 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे यानी लगभग 41 दिनों तक गुरु का यह प्रभाव बना रहेगा.

अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार, पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा माना जाता है. गुरु का इस नक्षत्र में होना ज्ञान, उन्नति, आर्थिक मजबूती और शुभ अवसरों का संकेत देता है. हालांकि इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन चार राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभदायक माना जा रहा है.

सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना
पंडित कल्कि राम के अनुसार, गुरु और शनि का यह नक्षत्र संबंध अनुशासन, ज्ञान और कर्म के संतुलन का प्रतीक माना जाता है. यदि व्यक्ति मेहनत और ईमानदारी के साथ अपने कार्य करता है तो इस अवधि में उसे सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह अवधि आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से शुभ रहने की संभावना है. कारोबार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं और लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने के योग बनेंगे. आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों को भी सकारात्मक समाचार मिल सकता है. अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आने की संभावना रहेगी.

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन कई मामलों में राहत देने वाला माना जा रहा है. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा और माता के स्वास्थ्य से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. नई नौकरी या करियर में बदलाव के अवसर बन सकते हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी.

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति का संकेत दे रहा है. व्यापार से जुड़े लोगों को नए सौदे और लाभ मिलने की संभावना है. विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. धन आगमन के नए स्रोत बनने के योग हैं.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए गुरु का पुष्य नक्षत्र में रहना बेहद शुभ माना गया है. धन-संपत्ति में वृद्धि के संकेत हैं और निवेश से लाभ मिलने की संभावना बन सकती है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपकी प्रतिष्ठा मजबूत होगी. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति भी मिलेगी.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed