सपने में सांप ही नहीं, बल्कि इन विचित्र चीजों का दिखना भी कालसर्प दोष का संकेत, जानें विशेष उपाय

सपने में सांप ही नहीं, बल्कि इन विचित्र चीजों का दिखना भी कालसर्प दोष का संकेत, जानें विशेष उपाय

Last Updated:

कुंडली में ग्रहों की स्थितियों को देखकर भी इसका अंदाजा लगाया जाता है. इसके अलावा कई बार हमारे साथ होने वाली कुछ घटनाएं भी हमें इस बात का संकेत देती हैं कि कालसर्प दोष से पीड़ित हैं. कालसर्प दोष के कुछ लक्षणों में भयानक सपने…और पढ़ें

सपने में सांप ही नहीं बल्कि इन विचित्र चीजों का दिखना भी कालसर्प दोष का संकेत

What is kaal sarp dosh: सपने आना एक बेहद सामान्य घटना है. कभी-कभी ये सपने इंसान को डरा देते हैं तो कभी सपने में कुछ ऐसी चीजें दिख जाती हैं जिन्हें देखकर हम प्रसन्न हो जाते हैं. हालांकि कई लोग सपनों पर इतना गौर नहीं करते हैं. लेकिन ज्योतिषशास्त्र का मानना है कि ये व्यक्ति को जीवन से जुड़े कोई ना कोई संकेत देने आते हैं. फिर चाहे वो शुभ संकेत हों या अशुभ संकेत.

ज्योतिषाचार्य पंडित रमाकांत मिश्रा बताते हैं कि कई सपने व्यक्ति को कुंडली में मौजूद दोषों का भी संकेत देते हैं. जी हां, अगर आपको बार-बार सांपों के सपने आते हैं या फिर सांप के काटने का डर आपको सता रहा है तो हो सकता है कि आपको कालसर्प दोष हो, लेकिन सांपों के अलावा भी कई ऐसे सपने होते हैं जो कि कुंडली में कालसर्प दोष को दर्शाते हैं. तो आइए जानते हैं कौन-कौन से हैं ऐसे सपने….

सपने में ये विचित्र चीज दिखाई देना
अगर किसी व्यक्ति को सपने में मृत लोग दिखाई देते हैं और वे आपके कुछ मांगना चाह रहे हैं या फिर आप खुद को पानी में डूबता हुआ देख रहे हैं, इसके अलावा किसी ऊंचाई से नीचे गिरना, खुद के साथ कोई दुर्घटना होते हुए देखते हैं तो यह सभी सपने कुंडली में कालसर्प दोष को दर्शाते हैं. इसके लिए आपको जल्द से जल्द कालसर्प दोष की शांति करवानी चाहिए.

यह भी पढ़ें- Ramayan Katha: अंतिम समय में बाली ने अपने पुत्र के लिए श्रीराम से क्या मांगा? भगवान ने क्या दिए वचन, रोचक है प्रसंग

सपने में बार-बार सांप का दिखाई देना
स्वप्नशास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति को सपने में बार-बार सांप दिखाई देता है तो समझा जाता है कि उसकी कुंडली में कालसर्प दोष है. इसके अलावा सपने में सांप का डसना या फिर डसने की कोशिश करना भी कालसर्प दोष का ही लक्षण होता है. तो किसी जानकार पंडित की मदद से आप कालसर्प दोष की शांति करना सकते हैं.

सपने में जोर-जोर से चिल्लाना
अगर कोई व्यक्ति नींद में जोर-जोर से विलाप कर रहा हो तो भी यह अनुमान लगाया जा सकता है कि उसपर कालसर्पदोष का साया है. इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति को सपने में काले रंग की आकृतियां दिखाई देती है तो यह भी कालसर्प दोष होने का संकेत देता है.

यह भी पढ़ें- Morning Tips: सुबह उठकर सबसे पहले करें ये 3 आसान काम, जीवन में आएंगे कई बदलाव, तनाव हो जाएगा कोसों दूर!

बार-बार मृत्यु का डर सताना
अगर किसी व्यक्ति को हमेशा मृत्यु का डर सताता है, उसे लगता है कि मृत्यु उसके पास खड़ी है और लाख कोशिशों के बाद भी उसके मन का डर ना जा रहा होतो ऐसे में आपको कालसर्पदोष होने की संभावनाएं होती हैं।

कालसर्प दोष के उपाय
अगर आपकी कुंडली में कालसर्प दोष है तो आपको भगवान शिव का सोमवार को दूध और दही से अभिषेक करना चाहिए. साथ ही प्रतिदिन 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए.

इसके अलावा कालसर्प दोष को दूर करने के लिए सर्प नागपति पूजा एक प्रभावी उपाय है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कालसर्प दोष की पूजा किसी विशेषज्ञ पंडित द्वारा विधि-विधान से करवाना चाहिए.

Source link

You May Have Missed