मंगल का साल है 2025, लाल ग्रह से जुड़े 5 चीजों के सरल उपाय जीवन में लाएंगे चमत्कारी बदलाव, मिलेगी गुड न्यूज़!

मंगल का साल है 2025, लाल ग्रह से जुड़े 5 चीजों के सरल उपाय जीवन में लाएंगे चमत्कारी बदलाव, मिलेगी गुड न्यूज़!

हाइलाइट्स

मंगल ग्रह को सेनापति के रूप में जाना जाता है. यह व्यक्ति के साहस, शक्ति, पराक्रम और ऊर्जा का प्रतीक है.

Astro Tips For Good Luck : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल ग्रह को सेनापति के रूप में जाना जाता है. यह व्यक्ति के साहस, शक्ति, पराक्रम और ऊर्जा का प्रतीक है. मंगल का प्रभाव जीवन में शुभ और अशुभ दोनों प्रकार से देखा जाता है. जब यह ग्रह शुभ फल देता है, तो व्यक्ति में आत्मविश्वास और साहस की बढ़ोत्तरी होती है, वहीं अशुभ प्रभाव व्यक्ति को समस्याओं का सामना करने के लिए मजबूर कर सकता है. हालांकि, कुछ विशेष चीजों का उपयोग करके हम मंगल के शुभ प्रभावों को प्राप्त कर सकते हैं और अपने जीवन में सुख-शांति, समृद्धि, और सफलता सुनिश्चित कर सकते हैं. कौन से हैं वे उपाय? जानेंगे भोपाल निवासी ज्योतिष आचार्य पंडित योगेश चौरे से.

1. लाल रंग
लाल रंग को मंगल से जोड़कर देखा जाता है. यह रंग ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक है, इसलिए इसे अपनी जीवनशैली में शामिल करने से मंगल का प्रभाव सकारात्मक हो सकता है. लाल रंग के कपड़े पहनना, घर में लाल रंग की वस्तुएं रखना या लाल रंग के फूलों का इस्तेमाल करना मंगल की कृपा को आकर्षित कर सकता है.

यह भी पढ़ें – नए साल में गाड़ी लेने का है प्लान? अंक ज्योतिष के अनुसार कैसी हो नंबर प्लेट, जानें फ्रेंडली, एनिमी और न्यूट्रल नंबर की लिस्ट

2. तांबा
तांबे की धातु मंगल से जुड़ी हुई है और इसे पहनने या धारण करने से आत्मविश्वास और पराक्रम में बढ़ोत्तरी होती है. तांबे के कड़े, ब्रेसलेट पहनने से मंगल के प्रभाव से रक्षा होती है. खासकर, मंगलवार के दिन तांबे की वस्तुएं दान करना शुभ माना जाता है.

3. जौ
जौ को मंगल का अनाज माना जाता है. यह ऊर्जा का अच्छा स्रोत है और इसके सेवन से शरीर में ताकत बढ़ती है. विशेष रूप से पूर्णिमा और अमावस्या के दिन जौ का आटा हवन में चढ़ाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मंगल का शुभ प्रभाव बढ़ता है.

4. गुड़
गुड़ को भी मंगल से संबंधित माना जाता है. यह शरीर की ऊर्जा को बढ़ाता है और मंगल के शुभ प्रभाव को आकर्षित करने में सहायक होता है. विशेष रूप से मंगलवार के दिन गुड़ और रोटी गाय या बंदरों को खिलाने से मंगल की कृपा प्राप्त होती है. इसके अलावा, गुड़ का सेवन सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है, क्योंकि यह कई बीमारियों से बचाव करता है.

यह भी पढ़ें – कभी सोचा है कि घर के मुख्य द्वार पर क्यों टांगते जूते-चप्पल? वास्तु सलाहकार ने बताए फायदे, जानें महत्व और कारण

5. मिट्टी
मंगल को भूमिपुत्र माना गया है और यह धरती से संबंधित है. पौराणिक मान्यता के अनुसार, मिट्टी के बर्तन का उपयोग और दान मंगल के प्रभाव को सकारात्मक बनाता है. यदि किसी व्यक्ति को अधिक क्रोध आता है, तो उसे मिट्टी के बर्तन में रखा पानी पीना चाहिए. इसके साथ ही, घर में मिट्टी के गमले रखना भी मंगल के प्रभाव को शुभ बनाता है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion

Source link

You May Have Missed