Meen Rashifal: करियर में उन्नति, कारोबार में वृद्धि, भूमि, भवन, वाहन खरीदने का योग! जानें आज क्या न करें
उज्जैन. मीन राशि वालों के लिए आज यानी 04 जनवरी 2025 का दिन कैसा रहने वाला है? इस पर उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज ने विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि आज मीन राशि वालों को किस क्षेत्र में कौन से काम करना है और किस काम से दूरी बनाकर रखना है, ताकि दिन शुभ बीते.
करियर
मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन करियर में उन्नति के अवसर प्रदान करेगा. आज करियर की दृष्टि से नौकरी की तलाश वालों को अच्छा पैकेज मिल सकता है. पुराने मित्र से मुलाक़ात के योग हैं.
व्यापार
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा, जो लोग व्यापार करते हैं या कारोबारी हैं, उनके कार्य में वृद्धि होगी. हालांकि, किसी अज्ञात भय से मन चिंतित रहेगा.
स्वास्थ्य
आज अपने स्वास्थ्य विशेष ध्यान देने की जरूरत है. माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या नजरअंदाज करने से आज बचना चाहिए.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज का दिन काफ़ी अच्छा रहने वाला है. भूमि, भवन व वाहन खरीदने का योग बन रहा है. धन के नए स्रोत भी विकसित हो सकते हैं.
शिक्षा
आज शैक्षिक कार्यों में मिलाजुला परिणाम देखने को मिलेगा. जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में हैं, उनकी नौकरी मे पदोन्नति के योग हैं. आज वाणी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.
लव लाइफ
आज आपकी लव लाइफ बहुत अच्छी रहने वाली है. पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का योग है. साथ ही वैवाहिक जीवन में परिवार के साथ आज बढ़िया बिताएं, दिन उत्तम है.
दान उपाय
मीन राशि के जातक जो दान पुण्य मे रुचि रखते हैं. उन्हें आज केसर, मूंगा आदि का दान करना चाहिए. गरीबों की सेवा करें. इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है. साथ ही शनिदेव भी बेहद प्रसन्न होते हैं.
Tags: Astrology, Horoscope Today, Local18, Ujjain news
FIRST PUBLISHED : January 4, 2025, 06:35 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


