Singh Rashifal: आज पार्टनर से बोल दीजिए मन की बात, लव लाइफ के लिए दिन शानदार, बस धन संबंधी ये काम न करें

Singh Rashifal: आज पार्टनर से बोल दीजिए मन की बात, लव लाइफ के लिए दिन शानदार, बस धन संबंधी ये काम न करें

रांची. आज यानी 28 दिसंबर 2024 का दिन सिंह राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या विशेष होने वाला है, इस बारे में रांची के ज्योतिषाचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट) ने लोकल 18 को बताया कि जातकों के लिए लव लाइफ काफी शानदार रहने वाली है. आज प्रेम का इजहार कर सकते हैं. और…

करियर
करियर के मामले में आज दिन ठीक रहेगा. आप अपने करियर को लेकर आज अच्छी प्लानिंग कर सकते हैं. यह प्लानिंग आगे चलकर आपको अच्छा रिजल्ट देगी. करियर के मामले में आज आपको कोई अच्छा अवसर भी मिल सकता है.

लव लाइफ
आज का दिन थोड़ा भावनात्मक भी हो सकता है. आप भावना में बह सकते हैं. इसका सीधा असर आपकी लव लाइफ में भी देखने को मिलेगा. आप अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से आज जुड़ सकते हैं. आज का दिन बड़ा यादगार हो सकता है. आप साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं.

स्वास्थ्य
स्वास्थ्य को लेकर आज का दिन शानदार है. आज किसी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं दिख रही है. बस ठंडी चीजों से परहेज करें.

आर्थिक स्थिति
आर्थिक स्थिति में फिलहाल उथल-पुथल रहेगी. अनावश्यक खर्च होते रहेंगे. इससे मन बेचैन रह सकता है. इस समय पेशेंस रखने की जरूरत है. धन संचय करने में थोड़ी दिक्कत होगी. पैसे के लेनदेन का अच्छा खासा हिसाब रखें, जहां जरूरी न हो वहां खर्च न करें.

शिक्षा
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. क्योंकि एकाग्रता की कमी रहेगी, मन थोड़ा इधर-उधर भागेगा. ऐसे में पास के शिव मंदिर में जाकर जल चढ़ाना आपके लिए काफी लाभदायक होगा. इससे मन को शांति मिलेगी और पढ़ाई में भी आप अच्छे से अध्ययन कर पाएंगे.

Tags: Astrology, Horoscope Today, Local18, Ranchi news

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed