मिथुन राशि वालों का जीवनसाथी के साथ हो सकता है मनमुटाव, रहें सावधान, लंबी यात्रा का है योग

मिथुन राशि वालों का जीवनसाथी के साथ हो सकता है मनमुटाव, रहें सावधान, लंबी यात्रा का है योग

ओम प्रयास/हरिद्वार. मिथुन राशि के जातकों का 27 दिसंबर शुक्रवार यानी आज का दिन कारोबार की दृष्टि से सामान्य रहने वाला हैं. करियर को लेकर कुछ बदलाव होने के योग हैं. किसी दूसरे व्यक्ति की वजह से आपके रिश्ते मजबूत होंगे. अपने प्रेमी के साथ सोच समझकर बात करें. छोटी सी बात को लेकर भी आपका विवाद हो सकता है. आज आपको अपने प्रेम संबंधों, पारिवारिक रिश्ते, कारोबार, करियर को लेकर  खास तौर पर सावधानियां बरतने की जरूरत है.

27 दिसंबर शुक्रवार को मिथुन राशि के कारोबार में क्या बदलाव होंगे? मिथुन राशि के प्रेम में आज क्या होगा नया? क्या कारोबार में बढ़ोतरी होगी या फिर कारोबार में है नुकसान के योग? कैसा रहेगा 27 दिसंबर शुक्रवार को मिथुन राशि के जातकों का करियर? करियर में कौन कौनसी चुनौतियां आएंगी? आज शुक्रवार 27 दिसंबर को क्या कहती हैं किस्मत की लकीरें? क्या आज आपकी किस्मत के सितारे चमकेंगे या फिर आज फूटेगी किस्मत, कैसे मिलेगी आर्थिक समस्याओं से निजात और कैसे ठीक होंगे आपके प्रेम संबंध? शुक्रवार 27 दिसंबर को मिथुन के राशिफल को लेकर हरिद्वार के विद्वान ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से जानिए क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे?

लव राशिफल: मिथुन राशि के प्रेम संबंधों को लेकर हरिद्वार के विद्वान ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा लोकल 18 को बताते हैं कि प्रेम संबंधों को लेकर आज 27 दिसंबर शुक्रवार के दिन आपके अपने जीवनसाथी के साथ मनमुटाव, मानसिक तनाव, अरगुमेंट्स, विवाद, लड़ाई झगड़ा होने के योग बने हैं. आज 27 दिसंबर शुक्रवार को आपके जीवनसाथ या प्रेमी के साथ लड़ाई झगड़ा, विवाद, मनमुटाव, संबंधों में खींचतान आदि होने के योग हैं. छोटी से छोटी और बडी से बडी किसी भी बात को लेकर आपका अपने जीवन साथी के साथ झगड़ा हो सकता है. पारिवारिक सदस्य, बच्चे या अन्य किसी के कारण आपके संबंधों पर इसका प्रभाव पड़ेगा. आपकी और आपके जीवनसाथी के बीच बहस तनाव आदि होने का योग हैं.

करियर राशिफल: मिथुन राशि के करियर राशिफल को लेकर हरिद्वार के विद्वान ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा लोकल 18 को बताते हैं कि आज 27 दिसंबर शुक्रवार का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. करियर को लेकर जो खींचतान के योग बन रहे थे उनपर विराम लगेगा. ना चाहते हुए भी आज आपका नुकसान होने से आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं. यदि आज आप अपनी जॉब कैरियर और कारोबार में कुछ बदलाव चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभान्वित करने वाला है. आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी. करियर को लेकर मिथुन राशि के जातकों का 27 दिसंबर शुक्रवार का दिन बेहद ही अच्छा रहने वाला है. अपने जूनियर या किसी साथी के साथ आपकी बहस, अरगुमेंट्स भी होंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से सब ठीक होगा. यदि आप कोई कारोबार करते हैं तो वहां काम करने वाले अपने स्टाफ के साथ आपके संबंधों में मजबूती आएगी. पंडित शशांक शेखर शर्मा बताते हैं कि अपने सहयोगियों या जिनके साथ आप काम करते हैं उनके साथ आज का दिन अच्छा रहेगा. इसके अलावा भी आपके करियर में सब कुछ अच्छा रहेगा.

व्यवसायिक राशिफल: मिथुन राशि के व्यवसायिक राशिफल को लेकर पंडित शशांक शेखर शर्मा लोकल 18 को बताते हैं कि आज 27 दिसंबर शुक्रवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा. आज आपको अपने कारोबार, दुकान को बंद करना पड़ सकता हैं. आज आपको अपने काम के लिए यात्रा करनी पड़ेगी. आज का दिन आपकी यात्रा में जा सकता है और यह यात्रा आपकी कारोबार, बिजनेस में वृद्धि के लिए सहायक होगी. यदि आप जॉब करते हैं तो आपको वहां से आज छुट्टी लेनी पड़ सकती है. 10 किलोमीटर से 50-60 किलोमीटर तक आज आपकी यात्रा के योग हैं. आज आपकी यात्रा आपके लिए लाभदायक हो सकती है. इसके अलावा मिथुन राशि के लिए व्यवसायिक आज सामान्य रहेगा.

Note: सभी राशियों के बारे में जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के विद्वान ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 7895714521 और 9997509443 पर संपर्क करके पूरी जानकारी ले सकते हैं.

Tags: Hindi news, Horoscope Today, Local18

Source link

You May Have Missed