ना सिर्फ पितृ दोष, बल्कि आर्थिक तंगी भी दूर करता है ये उपाय, तुलसी में तिल चढ़ाने के हैं कई लाभ
सनातन धर्म में तुलसी को पूजनीय माना जाता है.इस साल तुलसी पूजन दिवस 25 दिसंबर को मनाया जा रहा.
Tulsi Puja Diwas 2024 : सनातन धर्म में तुलसी को पूजनीय माना जाता है. ये भी मान्यता है जिस घर मे तुलसी पूजन दिवस के दिन होती है वहां फैली दरिद्रता दूर हो जाती है. इस साल तुलसी पूजन दिवस 25 दिसंबर को मनाया जा रहा. इस दिन तुलसी माता की पूजा का एक विशेष विधान है. मान्यता है कि तुलसी की पूजा करने से जीवन के हर संकट से छुटकारा मिलता है और घर में दरिद्रता का असर भी समाप्त हो जाता है. तुलसी पूजन के दिन विशेष रूप से कुछ चीजें तुलसी में चढ़ाने का महत्व है. इन्हीं में से एक है तिल. आइए, जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित योगेश चौरे से तुलसी पूजन दिवस पर तुलसी में तिल चढ़ाने से क्या फायदे होते हैं.
तुलसी पूजन दिवस के दिन तिल चढ़ाने के फायदे
1. दूर होगी आर्थिक तंगी
तुलसी पूजन दिवस पर तुलसी में तिल चढ़ाने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता, संपन्नता, सौभाग्य, सुख-समृद्धि और शांति की स्थापना होती है. घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता है और तंगी, कर्ज, और अधिक खर्च जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं.
यह भी पढ़ें – New Year 2025 Vastu Tips: नए साल पर घर की इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा, हमेशा बनी रहेगी बरकत, दिखेगा चमत्कार!
2. पितरों का मिलता है आशीर्वाद
तिल को पितरों का आहार माना जाता है. इसके अतिरिक्त, तिल का संबंध शनि देव से भी जोड़ा जाता है. यदि पितृ दोष, शनि दोष, शनि साढ़े साती, या ढैय्या जैसी समस्याओं से मुक्ति चाहिए, तो तुलसी पूजन दिवस के दिन तुलसी में तिल चढ़ाना विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है.
3. बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
तुलसी में तिल चढ़ाने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है. मां लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ के योग बनते हैं और धन में वृद्धि होती है. इसके साथ ही, जो धन कहीं अटका हुआ हो या खो गया हो, वह भी वापस प्राप्त होता है.
4. होते हैं ग्रह दोष शांत
यह भी माना जाता है कि तुलसी की पूजा से ग्रह शांत होते हैं. यदि आप नियमित रूप से तुलसी में तिल चढ़ाते हैं और विशेष रूप से तुलसी पूजन दिवस पर तिल चढ़ाते हैं, तो इससे ग्रहों की स्थिति बेहतर होती है और शुभ फल प्राप्त होते हैं.
यह भी पढ़ें – क्या 28 साल बाद खत्म हो जाता है मंगल दोष का प्रभाव, जानें इसका कारण, निवारण के उपाय
5. होती है सौभाग्य में वृद्धि
तुलसी पूजन दिवस पर तुलसी में तिल चढ़ाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है. यदि किसी कारण से शुभ कार्यों में देरी हो रही हो या कोई बाधा आ रही हो, तो इस उपाय से वह काम संपन्न हो जाता है.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion
FIRST PUBLISHED : December 21, 2024, 10:45 IST


