2025 में धनु राशि में मिलने वाले हैं 2 शत्रु ग्रह… 3 राशियों को होगा फायदा! अयोध्या के ज्योतिषी से जानें सब

2025 में धनु राशि में मिलने वाले हैं 2 शत्रु ग्रह… 3 राशियों को होगा फायदा! अयोध्या के ज्योतिषी से जानें सब

अयोध्या : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं. ग्रहों के राशि परिवर्तन से दो या दो से ज्यादा ग्रह किसी एक राशि में होने से युति बनती है. कुछ ऐसी ही युति सूर्य और शुक्र ग्रह की बनने वाली है. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य सभी ग्रहों का राजा, मान-सम्मान, ऊंचा पद और नेतृत्व का कारक ग्रह माना जाता है, वहीं शुक्र धन, प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण और वैभव का कारक ग्रह है. धनु राशि में सूर्य-शुक्र की युति का प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा. सूर्य-शुक्र की युति से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा. आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां.

दरअसल अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि ज्योतिष गणना के अनुसार शुक्र देव और सूर्य देव की युति साल दिसंबर 2025 में धनु राशि में बनने जा रही है जिसका प्रभाव राशि चक्र के 12 राशि के जातक पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर देखने को मिलेगा. यानि गुरु की राशि धनु में दो शत्रु ग्रह का गोचर दिसंबर-2025 में होने वाली एक बड़ी घटना होगी. इस गोचर से शुक्र-सूर्य युति का निर्माण होगा. ज्योतिष के अनुसार, सूर्य और शुक्र में एक दूसरे के प्रति शत्रुता का भाव रहता है. इन दो शत्रु ग्रहों के गोचर से 3 राशि के जातकों को लाभ होगा.

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद खास रहेगा, भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी, जातक वाहन और प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. सामाजिक जीवन के लिए बेहतर समय रहेगा, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.

मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए यह समय फलदाई साबित होगा. इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है. साथ ही जातक देश-विदेश की यात्रा कर सकते हैं . जातकों को माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, व्यापार में वृद्धि होगी धन का आगमन होगा.

धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा रहेगा, समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी, शादीशुदा लोगों के लिए यह समय रोमांटिक रहेगा, आय में वृद्धि होगी, दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी, रुका हुआ कर पूरा होगा.

Tags: Astrology, Ayodhya News, Local18, Religion 18, Uttar Pradesh News Hindi

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

क्रिसमस पर करें ये छोटा सा उपाय, घर से वास्तु दोष हो जाएगा खत्म, चारों तरफ़ होगा सकारात्मक माहौल!

Next post

नया साल मूलांक 2 वालों को कर देगा मालामाल, लेकिन रखना होगा ये खाास ध्यान, पढ़ें अपना वार्षिक अंक राशिफल

You May Have Missed