इन 8 राशियों की बदलने वाली है किस्मत! मनचाहे प्यार से होगा मिलन, बस शनिवार के दिन कर लें ये उपाय

इन 8 राशियों की बदलने वाली है किस्मत! मनचाहे प्यार से होगा मिलन, बस शनिवार के दिन कर लें ये उपाय

पूर्णिया:- सूर्य के राशि परिवर्तन होने से कई राशि के जातक को खूब लाभ होगा, तो कई राशि के जातक को नुकसान उठाने होंगे. दरअसल पूर्णिया के ज्योतिषी मनोत्पल झा कहते हैं कि ज्योतिष विद्या और प्रकृति के नियमों से जुड़े कई गणना करने के बाद राशिफल का परिणाम अलग-अलग राशियों का मिलता है. उन्होंने कहा कि सूर्य वर्तमान में अपना वृश्चिक राशि से धनु राशि पर आ चुके हैं, जिससे खरमास का प्रारंभ हो चुका है. वही अब एक महीने सूर्य धनु राशि पर रहेंगे अर्थात खरमास रहेगा. वहीं इस दौरान शुभ कार्य वर्जित रहेंगे.

हालांकि ग्रह गोचर अपना-अपना कार्य करते हैं, जिसमें गोचर की विशेष प्रधानता होती है. गोचर का चलना प्रारंभ रहता है, वह कभी रुकता नहीं है. ग्रह एक राशि से दूसरे राशि में परिवर्तन करते रहते हैं. सभी ग्रहों के अपने अलग-अलग स्वामी होते हैं, जिसका अलग-अलग राशि पर जाने के बाद ग्रह गोचर का परिवर्तन होता है, जिससे अपना अलग प्रभाव दिखता है.

राहु और शनि का असर इन राशियों को देगा झटका
इसी प्रकार वर्तमान में शनि 11 अंक पर है, वहीं शनि एक राशि पर ढाई साल रहता है, जो आने वाले साल के 2025 के अप्रैल महीने में 12 अंक पर चले जाएंगे. वहीं राहु वर्तमान में 12 अंक पर हैं, जो कुछ महीने में 11 अंक पर चले जाएंगे. वहीं राशि परिवर्तन से प्रत्येक जीव-जंतु पर इसका प्रभाव पड़ता है, जबकि कुछ राशि के लिए अच्छा होता है और कुछ राशि के जातकों के लिए निम्न होता है.

धनु, मीन और सिंह की बढ़ेगी परेशानी, जानें आसान उपाय
ज्योतिषी मनोत्पल झा लोकल 18 को बताते हैं कि वर्तमान में मंगल गोचर से 10 अंक पर नहीं होकर 4 अंक पर वक्री है. वहीं ग्रहों के स्वामी जब नीच दृष्टि भाव पर हो, तो उनका उचित फल नहीं मिलता. वहीं मंगल इन सभी राशि के स्वामी हैं. जब स्वामी नीच का हो, तो धनु, मीन और सिंह राशि के जातक को परेशानी उठानी होगी. उनके काम मे बाधाए आएंगी, बनें काम बिगड़ सकते हैं, पारिवारिक कलेश और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं व छात्र-छात्राओ को पढ़ाई में मन विचलित रहेगा. जबकि उन्होंने कहा कि वही यह कुंडली में ग्रह और सूर्य की स्थिति देखकर अलग विशेष गणना की जाती है और उनके भाव को देखकर उनके सटीक उपाय बताए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- अब तो पॉलिथीन भी फट गई…बिहार में बाढ़ पीड़ितों की दर्दभरी कहानी, कहा- ‘कड़ाके की ठंड में कैसे बिताए रात’

इन उपायों से कम करें मुसीबत
उन्होंने कहा कि राहु और शनि के प्रकोप से बचने के लिए इससे संबंधित पूजा-पाठ करनी होगी. पीपल वृक्ष में जल दीजिए, शनिवार के दिन पीपल वृक्ष में सरसों के तेल का दीया जलाएं. इसके साथ किसी निर्धन को काला कंबल दान करें, काला उड़द का दान करें. वही इन उपायों को कर आप तनाव से मुक्ति पा सकते हैं. वहीं राहु से बचने के लिए धनु, मीन और सिंह राशि वाले जातक गणेश जी को दूर्वा में पीला चंदन लगाकर उनके चरणों में अर्पित करें, जिससे आपका मुसीबत कम होगा.

सूर्य के राशि परिवर्तन से इन सभी राशियों पर बरसेगा धन आपार
पूर्णिया के ज्योतिषी मनोत्पल झा Local 18 को बताते हैं कि सूर्य के राशि परिवर्तन होने से मेष, वृष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चक, मकर और कुंभ और कन्या इन सभी राशियों की किस्मत चमकने वाली है. वहीं इनके बिगड़े काम भी स्वतः बनेंगे, रूका हुआ पैसा वापस आएगा, परिवार और प्यार के रिश्ते भी मधुर होंगे. वहीं जिस काम मे जाएंगे, उनका वही काम पूरा होगा. छात्र-छात्राओ के लिए करियर में नई सफलता मिलेगी, व्यापारियों का व्यापार बढ़ेगा और अच्छी कमाई होगी. जबकि उन्होंने कहा कि ऐसे में मेष और वृश्चक राशि के जातक जब भी घर से बाहर किसी कार्य में जाए, तो हनुमान चालीसा या हनुमान जी को स्मरण जरूर करें, इससे उन्हे अत्यधिक लाभ होगा.

Tags: Astrology, Bihar News, Dharma Aastha, Local18

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed