12 साल बाद देवगुरु बृहस्पति हो रहे हैं मार्गी, 2025 में इन 5 राशियों की चमका देंगे किस्मत! बन जाएंगे मालामाल

12 साल बाद देवगुरु बृहस्पति हो रहे हैं मार्गी, 2025 में इन 5 राशियों की चमका देंगे किस्मत! बन जाएंगे मालामाल

अयोध्या: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद सभी ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं. जिसका प्रभाव मानव जीवन सहित राशि चक्र के 12 राशि के जातकों पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर देखने को मिलता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार लगभग 12 वर्ष बाद देवगुरु बृहस्पति अपनी चाल बदलने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव पांच राशि के जातक को साल 2025 तक सकारात्मक तौर पर देखने को मिलेगा तो चलिए जानते हैं उस राशि में कहीं आप भी तो नहीं शामिल है.

अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि ज्योतिषीय गणना के अनुसार देवगुरु बृहस्पति अभी वृषभ राशि में विराजमान हैं और फरवरी 2025 में वह मार्गी होंगे. यानी 12 साल बाद साल 2025 के फरवरी महीने में देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में ही मार्गी होंगे. जिसका प्रभाव पांच राशि के जातकों पर अधिक देखने को मिलेगा. मान सम्मान में वृद्धि होगी. साल 2025  इन राशियों के लिए बेहतर रहेगा. जिसमें मेष राशि, वृषभ राशि, वृश्चिक, कर्क राशि, मीन राशि के जातक शामिल हैं.

मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना बहुत अच्छा साबित होगा. धन का लाभ होगा. लेखन, मीडिया अथवा संचार के क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी. नौकरी की भी तलाश पूरी होगी. तरक्की के योग बनेंगे.

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए हर कार्य में सफलता मिलेगी. समाज में मान सम्मान बढ़ेगा. रुका हुआ धन वापस मिलेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. तो दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी .

 कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना बेहद अच्छा रहेगा. बिजनेस में खूब तरक्की होगी. निवेश करेंगे तो भविष्य में इसका फायदा मिलेगा. रुका हुआ धन वापस मिलेगा. देवगुरु बृहस्पति की कृपा बनी रहेगी.

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सेहत संबंधित परेशानियां दूर होंगी. बिजनेस में तरक्की होगी. सुख सुविधा की प्राप्ति होगी.

मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना बेहद अच्छा रहेगा. कोई फैसला जल्दबाजी में न लें. बिजनेस में तरक्की होगी. विदेश जाने का ख्वाब पूरा होगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

Tags: Astrology, Hindi news, Local18, Religion 18

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

झाड़ू का अपमान… मतलब घर में लक्ष्मी के आने का रास्ता बंद! जान लें कहां और कैसे रखने का नियम?

Next post

Horoscope 28 November: शुरू करना चाहते हैं खुद का बिजनेस, तो राशि के मुताबिक करें काम, बुलंद होंगे आपके सितारे

You May Have Missed