तुला वालों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, आज जरूर करें सूर्य देव का ये उपाय

तुला वालों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, आज जरूर करें सूर्य देव का ये उपाय

Last Updated:

Aaj ka Tula Rashifal 2 August 2026: तुला राशि वालों के लिए रविवार यानी आज का दिन नई ऊर्जा और सफलता के संकेत लेकर आया है. चंद्रमा के मीन राशि में प्रवेश से कार्यक्षेत्र में प्रगति, अधूरे काम पूरे होने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. व्यापारियों के लिए भी दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. परिवार का माहौल शांत रहेगा और मानसिक आत्मविश्वास बढ़ेगा. ज्योतिषाचार्य हिमांशु दाधीच के अनुसार आज सूर्य देव को जल अर्पित करने से जीवन की बाधाएं दूर होंगी और मनोकामनाएं पूर्ण होने की संभावना बढ़ेगी.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है. आज गोचर में चंद्रमा कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि यानी आपके छठे भाव में में प्रवेश कर चुके हैं. ज्योतिष में छठे भाव को कार्यक्षेत्र, प्रतिस्पर्धा, दिनचर्या, स्वास्थ्य, अनुशासन और शत्रुओं पर विजय का भाव माना जाता है. ऐसे में चंद्रमा का यह गोचर आपको अपने कार्यों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने और जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाने की प्रेरणा देगा.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार आज का दिन अधूरे और रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए अनुकूल रहेगा. यदि लंबे समय से कोई जरूरी काम टल रहा था तो आज उसे पूरा करने की अच्छी संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और समय पर काम पूरा करने से आपकी प्रशंसा भी हो सकती है. व्यापारियों के लिए भी आज कि दिन सामान्य से बेहतर रहेगा.

मेहनत का सकारात्मक परिणाम भविष्य में मिलेगा

जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा, इंटरव्यू या सरकारी भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ माना जा सकता है. आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम भविष्य में देखने को मिलेगा. यदि आप किसी महत्वपूर्ण परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज बनाई गई रणनीति आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है.

पारिवारिक जीवन में बना रहेगा संतुलन

पारिवारिक जीवन संतुलन बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और घर का वातावरण शांत एवं सुखद रहेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन नियमित दिनचर्या और संतुलित खानपान बनाए रखना आपके लिए अधिक लाभकारी रहेगा. मानसिक रूप से भी आप पहले की अपेक्षा अधिक आत्मविश्वास और ऊर्जा महसूस करेंगे.

तुला राशि के जातक करें ये उपाय

आज रविवार का दिन है जो भगवान सूर्य देव को समर्पित है, इसलिए तुला राशि के जातक के लिए आज का अचूक उपाय यह है कि तांबे के लोटे में जल, रोली और लाल पुष्प मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करें. यह उपाय आपकी मनोकामनाओं को पूर्ण करने और जीवन की बाधाओं को दूर करने में सहायक रहेगा.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…

और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed