कर्क राशि वाले आज सोच-समझकर लें फैसला, मिल सकती है नई जिम्मेदारी, जानिए राशिफल

कर्क राशि वाले आज सोच-समझकर लें फैसला, मिल सकती है नई जिम्मेदारी, जानिए राशिफल

Last Updated:

Kark Rashifal: आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए उपलब्धियों का संकेत लेकर आया है. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हो सकती है और वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से प्रभावित हो सकते हैं. आइए ज्योतिष से जानते हैं कि आज कर्क राशि वालों का दिन कैसा रहेगा और आज इन राशि वालों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ेगा.

नैनीताल: कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिनांक 2 अगस्त 2026, रविवार का दिन सकारात्मक ऊर्जा और नई संभावनाओं से भरा रहने वाला है. आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है और पूरे दिन पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. साथ ही अतिगंड योग और वव करण का संयोग भी आज बन रहा है.

ज्योतिषीय दृष्टि से आज चंद्रमा मीन राशि में गोचर करेंगे, जिससे आपकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में वृद्धि देखने को मिल सकती है. लंबे समय से किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलने की भी आज संभावना है. हालांकि, शाम 4:30 बजे से 6:00 बजे तक राहुकाल रहेगा, इसलिए इस दौरान किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचें.

सोच-समझकर आज लें फैसला
उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों का संकेत लेकर आया है. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हो सकती है और वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से प्रभावित हो सकते हैं. यदि लंबे समय से किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का इंतजार कर रहे थे, तो आज आपको नई जिम्मेदारी या नेतृत्व का अवसर मिल सकता है. हालांकि किसी भी बड़े निर्णय में जल्दबाजी न करें. सोच-समझकर उठाया गया कदम भविष्य में लाभ दिलाएगा.

रिश्तों में बढ़ेगी मजबूती
कर्क राशि के प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है. यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और आपसी विश्वास मजबूत होगा. पुराने मतभेद बातचीत से दूर हो सकते हैं. अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए व्यक्ति की एंट्री के संकेत मिल सकते हैं. दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी. परिवार के साथ बिताया गया समय मानसिक शांति देगा.

नौकरी और व्यवसाय
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन उन्नति के संकेत दे रहा है. ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी और वरिष्ठ अधिकारी नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं. यह जिम्मेदारी भविष्य में पदोन्नति के रास्ते भी खोल सकती है. वहीं व्यापारियों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा. नए ग्राहकों से संपर्क बन सकता है और पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. हालांकि, धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहें. बिना जांच-पड़ताल के किसी बड़े निवेश या साझेदारी का फैसला न करें.

छात्रों को मिलेगी सफलता
कर्क राशि के छात्रों के लिए रविवार का दिन पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिहाज से अच्छा रहेगा. पढ़ाई में मन लगेगा और कठिन विषय भी आसानी से समझ में आ सकते हैं. यदि आप किसी परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, तो आज बनाई गई रणनीति भविष्य में लाभ दे सकती है. डिजिटल माध्यम से नई जानकारी प्राप्त करने का भी अच्छा अवसर मिलेगा.

महिलाओं के लिए अवसरों भरा दिन
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना हो सकती है. गृहिणियां परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगी और घर के किसी महत्वपूर्ण निर्णय में उनकी राय को महत्व मिलेगा. जो महिलाएं अपना छोटा व्यवसाय या स्वरोजगार शुरू करना चाहती हैं, उनके लिए योजना बनाने का अच्छा समय है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पर्याप्त आराम और संतुलित भोजन का ध्यान रखें.

कर्क राशिफल: दिशा शूल
आज का दिशा शूल पश्चिम दिशा है, कर्क राशि के जातकों को आज पश्चिम दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: लाल
उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि वालों को आज सूर्योपासना करना शुभ रहेगा, आज सूर्यदेव को अर्क चढ़ाएं और सूर्यदेव की पूजा अर्चना करें, साथ ही आज गौमाता की सेवा करें और गाय को चारा खिलाना फलदायक रहेगा.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…

और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed