नौकरी में प्रमोशन की खुशखबरी, पर बहकते मन पर रखें काबू, जानें मिथुन राशि वालों के सितारे

नौकरी में प्रमोशन की खुशखबरी, पर बहकते मन पर रखें काबू, जानें मिथुन राशि वालों के सितारे

Last Updated:

Mithun Rashifal 2 August: ज्योतिषाचार्य ने कि बताया इस समय जो भी मिथुन जातक किसी भी वस्तु में इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो इन्वेस्टमेंट के लिए प्रॉपर्टी सबसे बेस्ट है आप अगर जमीन खरीदने हैं तो आने वाले समय में उसके कई गुना दाम बढ़ जाएंगे और आपको भूमि से लाभ मिल जाएगा यह लैंड इन्वेस्टमेंट के लिए अच्छा समय है. 

Mithun Rashifal 2 August: आज 2 अगस्त यानी रविवार का दिन है. आज का दिन मिथुन जातकों के लिए शुभ होने वाला है. आज की रात मंगल मिथुन राशि में आकर आपके पहले भाव को सक्रिय करेगा. इससे आत्मविश्वास, व्यवहार और अपनी प्राथमिकताओं में पहल बढ़ेगी. तेज गति आपके लिए उपयोगी रहेगी लेकिन गुस्से और बिना तैयारी के जोखिम लेने से बचें. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज मिथुन जातकों का करण भाव रहेगा, इसका मतलब है कि आपका स्वभाव एक शेर की तरह होगा यानी आप बुद्धिमान और स्वस्थ हैं, लेकिन ज्योतिष के अनुसार आप प्रेम के मामले में गरीब रहेंगे. ऐसे में कई लोगों की मानसिक स्थिति खराब हो जाती है.

अतिगंड योग, सूर्य-बृहस्पति का ‘जीवात्मा संयोग’ और भूमि लाभ
उन्होंने कहा कि आज के दिन अतिगंड योग बन रहा है. इसे शुभ योग माना जाता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति वर्तमान में आपके लिए उल्टी भी पड़ सकती है. आप जो भी काम करेंगे, उसका रिजल्ट आपको नेगेटिव मिल सकता है. आज के दिन पूर्वभाद्रपद नक्षत्र बन रहा है, जिसके स्वामी बृहस्पति हैं. उन्होंने बताया कि इस समय सूर्य और बृहस्पति का संयोग है, जिसे ‘जीवात्मा संयोग’ कहा जाता है. इसीलिए यह समय मिथुन राशि वाले जातकों के लिए बहुत अच्छा भी साबित हो सकता है, क्योंकि आपको इस योग के कारण भूमि से लाभ मिल सकता है. अगर आपके दुश्मन हैं, तो वे भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे और शत्रुओं के नाश के योग भी बन रहे हैं.

प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का बेस्ट समय और कॉम्पिटिशन में सफलता
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इस समय जो भी मिथुन जातक किसी भी वस्तु में इन्वेस्ट करना चाहते हैं, तो इन्वेस्टमेंट के लिए प्रॉपर्टी सबसे बेस्ट है. आप अगर जमीन खरीदते हैं, तो आने वाले समय में उसके कई गुना दाम बढ़ जाएंगे और आपको भूमि से लाभ मिल जाएगा. यह लैंड इन्वेस्टमेंट के लिए अच्छा समय है. उन्होंने बताया कि ऐसे मिथुन जातक जो किसी कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं, तो इस समय आप उसे क्रैक कर सकते हैं. आपके एग्जाम में सफलता के साथ ही एक अच्छा प्लेटफॉर्म भी मिल सकता है.

ग्रहों का टकराव, भाइयों से झगड़े और माता की सेहत पर चिंता
उन्होंने बताया कि अतिगंड योग के चलते आप पर आज का दिन नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, इसीलिए आपको सूर्य से जुड़े कुछ उपाय करने की जरूरत पड़ेगी ताकि इसका प्रभाव गलत न पड़े. इस समय सूर्य, शनि के मूल त्रिकोण में है. उन्होंने बताया कि इस समय मिथुन राशि के ऊपर मंगल और बुध दोनों ही ग्रह आ चुके हैं. उन्होंने बताया कि ये दोनों भूमिपुत्र हैं, लेकिन आपस में दोनों झगड़ा करते हैं. वहीं दूसरी ओर मंगल, बुध और चंद्र, राहु एक ही मूल त्रिकोण में आ गए हैं. उन्होंने बताया कि मंगल अहंकार होता है, राहु यम होता है, बुध बुद्धि और चंद्रमा चंचलता का प्रतीक माना जाता है. उन्होंने बताया कि इस समय मिथुन राशि वाले जातकों को संभाल कर रहना होगा क्योंकि आपका भाइयों के साथ झगड़ा हो सकता है.

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से बचें, चरित्र की पवित्रता बनाए रखें
ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि चंद्रमा और राहु का एक साथ होना भी मिथुन जातकों के लिए टेंशन बन सकता है, क्योंकि इसके चलते आपकी माता के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है. अगर आप दोनों भाई लड़ेंगे तो उनको परेशानी होगी और माता की मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी, क्योंकि उनके मन पर बुरा असर हो सकता है. वहीं इस समय शुक्र चौथे घर में बैठा हुआ है. यह स्थिति इंसान की कामवासना तेज करती है, जिसके चलते पत्नी के अलावा भी व्यक्ति अन्य महिला के संपर्क में आता है. इतना ही नहीं, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में फंस जाते हैं जिस कारण पति-पत्नी के रिश्ते में दरार आ जाती है और नौबत तलाक तक पहुंच जाती है. इसीलिए मिथुन राशि वाले ऐसे पुरुष अपने चरित्र की पवित्रता को बनाए रखने की कोशिश करें और अपनी पत्नी के प्रति ईमानदार रहें.

About the Author

Rahul Goel

Rahul Goyal is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations …

और पढ़ें

Source link

You May Have Missed