ग्रहों के सेनापति मंगल का मिथुन राशि में प्रवेश, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Last Updated:
Mangal Gochar 2026: 2 अगस्त 2026 को ग्रहों के सेनापति मंगल मिथुन राशि में गोचर करेंगे. मंगल का यह राशि परिवर्तन कई लोगों के जीवन में नई ऊर्जा और अवसर लेकर आएगा. खासतौर पर 4 भाग्यशाली राशियों को करियर में तरक्की, व्यापार में जबरदस्त सफलता और आर्थिक मामलों में अप्रत्याशित लाभ मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं.
उज्जैन. हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व बताया गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कई ग्रह एक निश्चित अवधि में न केवल राशि परिवर्तन करते हैं बल्कि नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल ग्रह साहस, ऊर्जा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के कारक माने जाते हैं. 2 अगस्त 2026 को मंगल वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. मंगल का यह महत्वपूर्ण गोचर सभी 12 राशियों के जीवन पर प्रभाव डालेगा, लेकिन चार राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ रहने वाला है.
इस दौरान करियर में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं, नौकरी और व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे तथा आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है और सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं. आइए जानते हैं उज्जैन के ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज से कि मंगल का यह राशि परिवर्तन किन चार भाग्यशाली राशियों के लिए सौभाग्य और समृद्धि लेकर आने वाला है..
चार राशियों की चमकेगी किस्मत
मेष– इस राशि वालों के लिए कल से शुरू होने वाला मंगल का गोचर शुभ संकेत लेकर आ रहा है. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियां और पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं. लंबे समय से रुका प्रमोशन मिलने की संभावना भी बनेगी. कारोबार में नए सौदे, बेहतर मुनाफा और आर्थिक मजबूती के योग बन रहे हैं, जिससे सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं.
सिंह – मंगल का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. इस दौरान आय के नए स्रोत बन सकते हैं और प्रमोशन के योग भी मजबूत रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. भाग्य आपके पक्ष में रहेगा, जिससे हर प्रयास सफल होने की संभावना बढ़ेगी. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और बचत में इजाफा होगा. व्यापार में भी नए अवसर मिलेंगे, जो भविष्य को मजबूत बनाएंगे.
तुला – मंगल का मिथुन राशि में गोचर इस राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है. करियर में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. नौकरी करने वालों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापारियों को अच्छे सौदे और लाभ मिलने के योग हैं. मेहनत का पूरा फल मिलेगा, अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे. आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी.
कुंभ – यह समय इस राशि के जातकों के लिए नई खुशियां और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. परिवार में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां और मतभेद दूर होंगे, जिससे घर में सुख-शांति का माहौल बनेगा. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी. नौकरी, इंटरव्यू या प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं. कार्यक्षेत्र में प्रगति मिलेगी, वहीं संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना भी खुशियां लेकर आ सकती है.


