सावन के पहले शनिवार को बना शुभ संयोग का संयोग, वृषभ समेत 5 राशियों को परिवार के सपॉर्ट से

सावन के पहले शनिवार को बना शुभ संयोग का संयोग, वृषभ समेत 5 राशियों को परिवार के सपॉर्ट से

Last Updated:

sawan Frist Saturday Lucky Rashifal Prediction: सावन के पहले शनिवार और तृतीया तिथि के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जो वृषभ समेत 5 राशियों के लिए लाभकारी रहने वाले हैं. इन राशियों को शिवजी की कृपा से परिजन और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है. आइए जानते हैं सावन के पहले शनिवार के दिन बन रहे शुभ योग से किन किन राशियों को फायदा होगा…

Zoom

Sawan Frist Saturday Lucky Rashifal Prediction: सावन के पहले शनिवार यानी 1 अगस्त को इंद्र योग बन रहा है और यह योग वृषभ समेत 5 राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. कल सावन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है और इस दिन चंद्रमा कुंभ राशि में विराजमान हैं, जहां पहले से छाया ग्रह राहु मौजूद हैं. साथ ही इस दिन कर्क राशि में रहने वाले हैं. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कल सावन के पहले शनिवार और तृतीया तिथि के दिन बन रहे शुभ योग से वृषभ समेत 5 राशियों को अच्छा फायदा होने वाला है. इन राशियों को छुट्टी के दिन की वजह से परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा और रुका हुआ धन मिलने की संभावना बन रही है. आइए जानते हैं सावन के पहले शनिवार के दिन बन रहे शुभ संयोग से कौन कौन सी राशियां सौभाग्यशाली रहेंगी…

वृषभ राशि
कल शनिवार का दिन वृषभ राशि वालों के लिए सुखद और लाभकारी रहने की संभावना है. कल का दिन परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी. लंबे समय से रुके हुए घरेलू कार्य पूरे हो सकते हैं. आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत बनी रहेगी और किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को किसी मित्र की मदद से दूसरी कंपनी में जॉब ऑफर के बारे में जानकारी मिल सकती है. कल आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खान-पान में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. भगवान शिव का स्मरण करने से लाभ होगा.

कर्क राशि
कल कर्क राशि के लोगों के लिए शनिवार नई उम्मीदों और सकारात्मक परिणामों का दिन रहेगा. कर्क राशि वालों को कल परिवार के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा या पूजा-पाठ का योग बन सकता है. जीवनसाथी और परिजनों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. शनिवार का दिन आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल है और रुका हुआ धन मिलने की संभावना बन सकती है. करियर से जुड़े नए अवसर भविष्य में लाभ दे सकते हैं. इस राशि के जातकों का लव लाइफ में विश्वास बढ़ेगा और बातचीत से आपसी मतभेद दूर होंगे. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. शिव मंत्र का जप करने से शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं.

सिंह राशि
कल सिंह राशि वालों के लिए शनिवार आत्मविश्वास और सफलता लेकर आएगा. सिंह राशि वाले कल किसी महत्वपूर्ण योजना पर परिवार के साथ चर्चा हो सकती है. सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग मिलेगा. सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में लाभ के योग बन रहे हैं लेकिन आपको खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा. व्यवसाय से जुड़े नए विचार भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है. भगवान शिव की आराधना से कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती हैं.

वृश्चिक राशि
कल का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए मानसिक शांति और उन्नति का संकेत दे रहा है. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. किसी पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है. आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के साथ बचत करने के अवसर भी प्राप्त होंगे. इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा. लव लाइफ में मजबूती आएगी और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. शिवलिंग पर जल अर्पित करने और ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करने से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.

कुंभ राशि
कल का दिन कुंभ राशि वालों के लिए उत्साह और नई ऊर्जा से भरपूर रहेगा. परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे और घर का माहौल आनंदमय रहेगा. आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार करने का अवसर मिलेगा. अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं, तो कल का दिन अनुकूल रहेगा. विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सफलता मिलने के संकेत हैं. लव लाइफ में पारदर्शिता और विश्वास बढ़ेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और भगवान शिव की कृपा से कई रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना रहेगी.

About the Author

authorimg

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…

और पढ़ें



Source link

You May Have Missed