सिंह राशि वाले पैसों के लेनदेन में बरतें सावधानी, हो सकती है बहस; आज का उपाय
Last Updated:
Aaj Ka Singh Rashifal 31 July 2026: व्यापारियों के लिए आज का दिन (शुक्रवार) लाभदायक हो सकता है. हालांकि आज किसी नए सौदे या बड़े निवेश का फैसला लेने से बचना बेहतर रहेगा. निर्णय क्षमता कुछ कमजोर हो सकती है, इसलिए आज लेनदेन पूरी सावधानी के साथ करें.
खरगोन. सिंह राशि के जातकों के लिए 31 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता ने लोकल 18 को बताया कि आज श्रावण कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. घनिष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और चंद्रमा घनिष्ठा नक्षत्र के दूसरे चरण में कुंभ राशि में गोचर करेंगे. ग्रहों और नक्षत्रों की यह स्थिति मानसिक रूप से कुछ चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां पैदा कर सकती हैं. ऐसे में धैर्य और संयम बनाए रखना सबसे जरूरी रहेगा.
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, पिछले कुछ समय से जो अच्छा समय चल रहा था, उसमें आज कुछ रुकावट आने की संभावना बन रही है. किसी काम में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने पर निराश होने की बजाय आत्मविश्वास बनाए रखें. मानसिक अस्थिरता या अवसाद जैसी स्थिति से बचना जरूरी है. यदि सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे, तो दिन अपेक्षाकृत बेहतर रह सकता है.
करियर और शिक्षा राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन मानसिक दबाव वाला रह सकता है. कार्यस्थल पर किसी भी सहकर्मी या अधिकारी से बहस करने से बचें. गुस्सा और चिड़चिड़ापन आपके रिश्तों को प्रभावित कर सकता है. शांत स्वभाव और मधुर व्यवहार अपनाने से कई समस्याओं से बचा जा सकता है. विद्यार्थियों के लिए भी दिन सामान्य से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा. पढ़ाई के दौरान एकाग्रता में कमी महसूस हो सकती है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को घबराने की बजाय शांत मन से अपनी तैयारी पर ध्यान देना चाहिए.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहने की संभावना है. हालांकि आज किसी नए सौदे या बड़े निवेश का निर्णय लेने से बचना बेहतर रहेगा. निर्णय क्षमता थोड़ी कमजोर रह सकती है, इसलिए लेनदेन पूरी सावधानी के साथ करें. जो लोग धातु, लोहा या अनाज के कारोबार से जुड़े हैं, उन्हें आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं. फिलहाल जिस तरह व्यवसाय चल रहा है, उसी गति से आगे बढ़ाना अधिक लाभकारी रहेगा.
सिंह राशि वालों की स्वास्थ्य स्थिति
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है. मानसिक तनाव, बेचैनी और चिड़चिड़ापन शारीरिक स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकता है. अधिक चिंता करने से बचें और पर्याप्त आराम करें. सकारात्मक सोच और नियमित दिनचर्या अपनाने से राहत मिल सकती है.
दांपत्य जीवन और प्रेम संबंध
पारिवारिक जीवन में आज छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद होने की संभावना है. पति-पत्नी को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और अनावश्यक विवाद से बचना चाहिए. प्रेम संबंधों में भी बहस या तकरार की स्थिति बन सकती है. ऐसे में आज शांत रहना और विवाद से दूरी बनाए रखना ही बेहतर रहेगा. बहुत ज्यादा जरूरी न हो, तो आज मुलाकात टाल दें.
आज का शुभ उपाय
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार, सिंह राशि के जातकों को आज मां गौरी की पूजा और आराधना करनी चाहिए. श्रद्धा और विश्वास के साथ देवी की उपासना करने से मानसिक शांति मिलेगी और दिन शुभ फलदायी होगा.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.


