मीन राशि वालों को बिजनेस-करियर में लाभ, सेहत पर दें ध्यान; आज का उपाय
Last Updated:
Aaj Ka Meen Rashifal 30 July 2026: मीन राशि के जातकों को आज (गुरुवार) ऑफिस में सीनियर अफसरों से अच्छे काम के लिए सराहना मिल सकती है. अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं और आज के दिन अपना सीवी भेजते हैं, तो यह शुभ रहेगा. भविष्य में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे.
सागर. आज यानी 30 जुलाई 2026 से भगवान शिव के सबसे प्रिय माह सावन की शुरुआत हो चुकी है. श्रद्धालुओं द्वारा इस मास में भोलेनाथ की खूब पूजा-अर्चना की जाती है. आज मीन राशि के जातक शिव मंदिर जाकर महादेव की पूजा-अर्चना करेंगे, तो भोले शंकर की कृपा उनपर बनी रहेगी. इससे उनके बिगड़े काम बनने लगेंगे. व्यापार में उन्नति होगी, शिक्षा और करियर में भी तरक्की देखने को मिलेगी. सागर के ज्योतिषाचार्य और कुंडली विशेषज्ञ पंडित शोभित शास्त्री महाराज ने लोकल 18 से कहा कि आज से पावन सावन का महीना शुरू हो चुका है. ऐसे में मीन राशि के जातक विशेष रूप से रोजाना मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन-पूजन करें. ऐसा करने से उनके व्यापार, शिक्षा, करियर, स्वास्थ्य, प्रेम संबंध और आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा.
व्यापार राशिफल
मीन राशि के जातकों पर आज शनि का प्रभाव देखने को मिल रहा है. जो आप मेहनत करेंगे, उसका परिणाम भी सामने आएगा लेकिन व्यापार से संबंधित कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी न करें. हर काम को सोच-समझकर करें, जिससे लाभ मिलने के योग हैं. आपको नए और पुराने संपर्क से भी लाभ प्राप्त हो सकता है. कृषि, खाद-बीज, मशीनरी, निर्माण सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक्स के व्यापारियों को को अधिक लाभ मिलने की संभावना है.
शिक्षा और करियर राशिफल
आज ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे काम के लिए सराहना मिल सकती है. प्रोत्साहित किया जा सकता है. अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं और आज के दिन अपना सीवी भेजते हैं, तो यह भी शुभ रहेगा. आज आपको अनावश्यक विवाद से बचना होगा. शिक्षा की दृष्टि से देखें, तो सामान्य दिनों की अपेक्षा आज पढ़ाई में एकाग्रता लानी होगी. किसी पुराने शिक्षक का मार्गदर्शन भी प्राप्त हो सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई में प्रगति होगी.
लव लाइफ राशिफल
मीन राशि के जातकों के जीवन में गुरु, शुक्र और चंद्रमा के प्रभाव से आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है. रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. आप अपने पार्टनर को अधिक आकर्षित करेंगे. आपके पार्टनर का आप पर भरोसा बढ़ेगा. परिवार और पार्टनर को ज्यादा से ज्यादा समय दें लेकिन छोटी-छोटी बातों पर नाराज होने से बचें.
स्वास्थ्य राशिफल
मीन राशि के जातक आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे. दिनभर कार्य करने की क्षमता बनी रहेगी लेकिन पेट से संबंधित बीमारी हो सकती है. ऐसे में खानपान में लापरवाही न करें. किसी चीज को लेकर बार-बार सोचना तनाव का कारण बन सकता है. ऐसे में आप पर्याप्त आराम करें. भरपूर नींद लें और किसी बात की चिंता न करें.
आज का उपाय
मीन राशि के जातकों के जीवन में आर्थिक क्षेत्र में तरक्की होती रहे और लव लाइफ में मधुरता बनी रहे, इसके लिए आज एक उपाय करना है. एक बेलपत्र लें. जो तीन पत्तियां होती हैं, उसपर चंदन से राम-राम लिखें. बेलपत्र के डंठल पर लाल चंदन लगाएं. भगवान शिव को जल चढ़ाने के बाद इस बेलपत्र को उन्हें अर्पित कर दें. जब आपका पूजन-अर्चन हो जाए, तो इस बेलपत्र को उठाएं और अपने पास में रखें. 30 दिनों तक रोजाना शिव मंदिर जाकर महादेव के दर्शन-पूजन करें.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.


