3 अगस्त को पहला सावन सोमवार, बनेंगे 4 शुभ योग, जानें जलाभिषेक मुहूर्त, शिव पूजा का शुभ समय
4 शुभ योग में पहला सावन सोमवार, जानें जलाभिषेक मुहूर्त, शिव पूजा समय
Last Updated:
First Sawan Somwar 2026 Shubh Yog: आज से सावन शुरू हुआ है. सावन कृष्ण पंचमी को पहला सावन सोमवार है. उस दिन 4 शुभ योग बन रहे हैं, जिसमें हंसराज योग, सुकर्मा योग, सर्वार्थ सिद्धि और धृति योग शामिल है. सावन सोमवार को व्रत रखकर शिव पूजा और जलाभिषेक करते हैं. आइए जानते हैं पहने सावन सोमवार पर जलाभिषेक मुहूर्त और शिव पूजा का शुभ समय.
4 शुभ योग में पहला सावन सोमवार 2026, जलाभिषेक मुहूर्त क्या है? (Photo: AI)
Pehla Sawan Somwar 2026 Shubh Yog: आज से भगवान शिव के प्रिय माह सावन की शुरूआत हुई है. सावन में सोमवार व्रत का विशेष महत्व है, इस वजह से लोग सावन सोमवार व्रत रखकर भोलेनाथ की पूजा करते हैं. इस बार श्रावण मास में 4 सावन सोमवार व्रत होंगे. जो लोग सावन सोमवार व्रत करेंगे, वे व्रत का समापन या उद्यापन अंतिम और चौथे सोमवार को करेंगे. इस साल पहले सावन सोमवार पर 4 शुभ योग बन रहे हैं. जो लोगों के लिए शुभ फलदायी हैं. इस दिन शिव मंदिरों में जलाभिषेक और शिव पूजा के लिए काफी संख्या में भक्त पहुंचेंगे.
4 शुभ योग में पहला सावन सोमवार
- हंसराज योग: पंच महापुरुष योगों में से एक होता है. इस समय गुरु ग्रह अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान हैं, जिसकी वजह से हंसराज योग बना है. इस राजयोग की वजह से व्यक्ति को ज्ञान, पद, प्रतिष्ठा और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.
- सर्वार्थ सिद्धि योग: पहले सावन सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. सर्वार्थ सिद्धि योग 00:01 एएम से लेकर सुबह 05 बजकर 44 मिनट तक रहेगा. इस योग में पूजा, जप, तप, दान आदि का पुण्य फल प्राप्त होता है. इसमें किए गए कार्य सफल होते हैं.
- सुकर्मा योग: पहले सावन सोमवार पर सुकर्मा योग प्रात:काल से लेकर रात 9 बजकर 13 मिनट तक रहेगा. सुकर्मा योग के स्वामी देव इंद्र और ग्रह मंगल हैं. यह शुभता प्रदान करने वाला मंगलकारी योग है. इसमें जो कार्य करते हैं, वो बाधारहित होता है और सफलता मिलती है.
- धृति योग: पहले सावन सोमवार पर धृति योग रात में 9:13 बजे से पूर्ण रात्रि तक है. यह भी एक शुभ योग है. इसमें नया बिजनेस, भूमि पूजन, मकान की नींव डालना, नई वस्तु की खरीदारी करना अच्छा रहता है.
पहले सावन सोमवार को पूरे दिन चोर पंचक
पहला सावन सोमवार 2026 जलाभिषेक मुहूर्त
पहले सावन सोमवार पर आप भगवान शिव का जलाभिषेक दिन में कभी भी कर सकते हैं. लेकिन ब्रह्म मुहूर्त और अभिजीत मुहूर्त अच्छा माना जाता है.
- ब्रह्म मुहूर्त: 04:19 ए एम से 05:01 ए एम
- अभिजीत मुहूर्त: 12:00 पी एम से 12:54 पी एम
- अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: 05:44 ए एम से 07:24 ए एम
- शुभ-उत्तम मुहूर्त: 09:05 ए एम से 10:46 ए एम
- चर-सामान्य मुहूर्त: 02:08 पी एम से 03:49 पी एम
- लाभ-उन्नति मुहूर्त: 03:49 पी एम से 05:30 पी एम
- अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: 05:30 पी एम से 07:11 पी एम
पहला सावन सोमवार 2026 शिव पूजा मुहूर्त
सावन के पहले सोमवार को आप जब जलाभिषेक करें, तो उसके साथ ही शिव जी की पूजा कर लें. ऊपर दिए गए मुहूर्त में आप शिव जी की पूजा करें.
सावन सोमवार व्रत का महत्व
सावन सोमवार व्रत करने से महादेव की कृपा प्राप्ति होती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं. जिन लोगों का विवाह नहीं हुआ है, वे लोग सावन सोमवार व्रत मनोवांछित जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए करते हैं. इससे जल्द विवाह के योग बनते हैं.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…
और पढ़ें


