गुरु पूर्णिमा पर मकर राशि की बल्ले-बल्ले, जानिए आज किन मामलों में मिलेगा लाभ
Last Updated:
Aaj ka Makar Rashifal 29 July 2026: मकर राशि के जातकों के लिए 29 जुलाई का दिन करियर, धन और पारिवारिक जीवन के लिहाज से लाभकारी रह सकता है. गुरु पूर्णिमा के शुभ संयोग में ग्रह-नक्षत्र अनुकूल स्थिति में हैं, जिससे रुके हुए काम पूरे होने और आर्थिक मजबूती मिलने के संकेत हैं. ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी के अनुसार आज आत्मविश्वास बढ़ेगा, परिवार का सहयोग मिलेगा और महत्वपूर्ण योजनाओं में सफलता मिल सकती है. गुरुजनों का सम्मान और आशीर्वाद लेना विशेष फलदायी रहेगा. यह दिन नई शुरुआत और सकारात्मक निर्णय लेने के लिए भी शुभ माना गया है.
Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए 29 जुलाई यानी आज का दिन बेहद रहने वाला है. आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है, जिसे पूरे देश में गुरु पूर्णिमा के रूप में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है. इस विशेष दिन ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति मकर राशि के लोगों के लिए कई क्षेत्रों में लाभ के संकेत दे रही है. आर्थिक स्थिति में मजबूती और पारिवारिक जीवन में सुखद वातावरण बना रह सकता है.
ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी के अनुसार आज का दिन नए कार्यों की शुरुआत, महत्वपूर्ण निर्णय लेने और अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए अनुकूल है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है, जबकि परिवार के सदस्यों का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा. आर्थिक मामलों में भी सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं और आय के नए स्रोत बनने की संभावना है. गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुजनों का आशीर्वाद लेना आपके लिए फलदायी साबित हो सकता है.
स्वास्थ्य में होगा चमत्कारिक सुधार
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अत्यंत शुभ रहने वाला है. यदि पिछले कुछ समय से किसी शारीरिक परेशानी या पुराने रोग से परेशान थे, तो उसमें राहत मिलने के संकेत हैं. शरीर में नई ऊर्जा और स्फूर्ति का संचार होगा. मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास पहले से अधिक मजबूत रहेगा. नियमित योग, प्राणायाम और संतुलित आहार आपके स्वास्थ्य को और बेहतर बनाए रखने में सहायक होंगे.
व्यापार और आर्थिक पक्ष रहेगा मजबूत
व्यापार और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा. आप पूरे उत्साह और दोगुनी ऊर्जा के साथ अपने कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है, जिससे भविष्य में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. आर्थिक दृष्टि से भी दिन शुभ रहेगा. रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बन रहे हैं और पुराने कर्ज या ऋण से राहत मिलने की संभावना बन सकती है. नौकरीपेशा लोगों को भी वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में उनकी मेहनत की सराहना होगी.
रिश्तों में बढ़ेगी मधुरता
प्रेम संबंधों में आज सकारात्मक माहौल बना रहेगा. प्रेमी-प्रेमिका के बीच संवाद बेहतर होगा और आपसी विश्वास मजबूत होगा. परिवार में भी सुख-शांति का वातावरण रहेगा. भाईयों या रिश्तेदारों के साथ यदि संपत्ति या बंटवारे को लेकर कोई विवाद चल रहा है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की मध्यस्थता से उसका समाधान निकल सकता है. परिवार का सहयोग और मार्गदर्शन आपको मानसिक संतोष देगा.
मकर राशि के जातक करें ये उपाय
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


