अगस्त में चमकेगी इन राशियों की किस्मत! करियर में मिलेंगे नए मौके; मासिक राशिफल

अगस्त में चमकेगी इन राशियों की किस्मत! करियर में मिलेंगे नए मौके; मासिक राशिफल

उज्जैन. हिंदू धर्म में अनेक शास्त्रों का विशेष महत्व बताया गया है, जिनमें ज्योतिष शास्त्र भी प्रमुख स्थान रखता है. ज्योतिष के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर भविष्य की संभावनाओं का अनुमान लगाया जाता है. अब कुछ ही दिनों में अगस्त माह की शुरुआत होने जा रही है. ऐसे में यह महीना कुछ राशियों के लिए नई खुशियां और सफलता लेकर आएगा जबकि कुछ लोगों को सोच-समझकर कदम उठाने की आवश्यकता होगी. आखिर अगस्त का महीना आपके लिए क्या संकेत दे रहा है, आइए जानते हैं उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज से सभी 12 राशियों का राशिफल.

मेष- इस राशि के जातकों के लिए अगस्त माह शुभ फलदायी रहेगा. लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे, सफलता के नए अवसर मिलेंगे और करियर में उन्नति के प्रबल योग बनेंगे.

वृषभ- इस राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना बड़ा उलटफेर करने वाला रहेगा. इस माह आप अपने करियर, कारोबार और जीवन से जुड़े कुछ निर्णय अचानक से ले सकते हैं. अगस्त की शुरुआत थोड़ी खर्चीली रहने वाली है.

मिथुन- अगस्त माह मिथुन राशि के जातकों के लिए सौभाग्य और प्रगति का संकेत दे रहा है. मित्रों या प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा, जिससे करियर और कारोबार में उन्नति के नए अवसर बनेंगे.

कर्क- इस राशि के जातकों के लिए यह समय मिला-जुला रहेगा. अधिक उत्साह और आत्मविश्वास से बचें, वरना परेशानियां बढ़ सकती हैं. शिवलिंग पर रोज दूध-जल अर्पित कर शिव स्तोत्र का पाठ करना शुभ फल देगा.

सिंह- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगस्त की शुरुआत सिंह राशि के लिए सामान्य और धीमी रह सकती है. हालांकि महीने की शुरुआत में हालात बदलेंगे और मनचाहे कार्य पूरे होंगे.

कन्या- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कन्या राशि के जातकों के लिए नई नौकरी के योग बन रहे हैं. प्रतिदिन पिता का आशीर्वाद लेने से भाग्य मजबूत होगा और करियर में सफलता मिलने की संभावनाएं बढ़ेंगी.

तुला- अगस्त माह तुला राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है. पूरे महीने आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, धन लाभ के योग बनेंगे और बेरोजगारों को भी नौकरी मिलने की अच्छी संभावना है.

वृश्चिक- इस राशि के लोगों को अगस्त की शुरुआत में जीवन और करियर में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. रोज हनुमान जी की पूजा करें और बजरंग बाण का पाठ करें, इससे स्थिति बेहतर होगी.

धनु- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनु राशि के जातकों के लिए अगस्त माह शुभ फलदायी रहेगा. स्वास्थ्य में सुधार के लिए खानपान पर ध्यान दें और लक्ष्मी-नारायण पूजा से सफलता के मार्ग खुलेंगे.

मकर- इस राशि के लोगों के लिए अगस्त माह मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. व्यापार में उतार-चढ़ाव संभव है. रोजाना भगवान शिव की पूजा करें और शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें. इससे शुभ फल और मानसिक संतुलन प्राप्त होगा.

कुंभ- इस राशि के लोगों को अगस्त में भाग्य का साथ मिलेगा. यात्राएं लाभदायक रहेंगी. हालांकि नौकरीपेशा जातकों को चुनौतियां आ सकती हैं. ऐसे में प्रतिदिन हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करना शुभ रहेगा.

मीन- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगस्त माह मीन राशि के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा. राजनीति और समाजसेवा से जुड़े लोगों को सफलता के योग बनेंगे लेकिन भागदौड़ के बीच स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आवश्यक रहेगा.

Source link

You May Have Missed