करियर में ग्रोथ, हनुमान जी की पूजा से बनेगी बात; आज का कुंभ राशिफल
Last Updated:
Aaj Ka Kumbh Rashifal 28 July 2026: आज (मंगलवार) धन के प्रवाह में सुधार के संकेत हैं. आप अपनी आर्थिक योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू कर सकेंगे. इनकम बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं. सोच-समझकर लिया गया फैसला भविष्य में लाभदायक साबित होगा.
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्य और टैरो कार्ड रीडर शक्ति के अनुसार आज मंगलवार का दिन (28 जुलाई 2026) कुंभ राशि के जातकों के लिए आत्मविश्वास, संतुलन और नई शुरुआत का संकेत लेकर आया है. लंबे समय से चल रही उलझनों से बाहर निकलने का अवसर मिलेगा. करियर, बिजनेस और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. वहीं स्वास्थ्य में भी सुधार के संकेत हैं. परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलने से कई महत्वपूर्ण फैसले लेना आसान होगा. आइए जानते हैं आज का पूरा राशिफल.
करियर और बिजनेस में मिलेगा मौका
आज कुंभ राशि के जातक अपने ज्ञान और अनुभव के बल पर आगे बढ़ते नजर आएंगे. आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए अवसरों की तलाश करेंगे. करियर और बिजनेस दोनों में फोकस बढ़ेगा. किसी नए काम की शुरुआत या किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर सफलता मिलने की संभावना है.
आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
आज धन के प्रवाह में सुधार के संकेत हैं. आप अपनी आर्थिक योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू कर पाएंगे. आय बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं. सोच-समझकर लिया गया निर्णय भविष्य में लाभदायक साबित होगा.
रिश्तों में मिलेगा सहयोग
जीवनसाथी और परिवार का पूरा साथ मिलेगा. पुराने दोस्तों के साथ मुलाकात या किसी सेलिब्रेशन का अवसर बन सकता है. जिन बातों से पहले मन आहत होता था, अब उनसे बाहर निकलने में सफलता मिलेगी. रिश्तों में संतुलन और विश्वास बढ़ेगा.
स्वास्थ्य रहेगा बेहतर
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सकारात्मक रहेगा. शारीरिक और मानसिक संतुलन बेहतर होगा. आप खुद को पहले से अधिक ऊर्जावान और आत्मविश्वासी महसूस करेंगे. स्वास्थ्य को लेकर की जा रही मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा.
जीवन में आएगा संतुलन
आज आप अपने जीवन पर नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे. घर, करियर, बिजनेस और स्वास्थ्य के बीच बेहतर संतुलन बनाने में सफल रहेंगे. आत्ममंथन के जरिए आप अपनी कमजोरियों को दूर करने का प्रयास करेंगे.
शुभ रंग: सफेद, हरा, लाल और पीला
शुभ अंक: 8
आज का उपाय
आज हनुमान जी के मंदिर जाकर भगवान को गुड़ और चने का भोग लगाएं. हनुमान चालीसा का पाठ करें. ऐसा करने से जीवन में संतुलन, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.


