पति-पत्नी के बीच होती रहती है तकरार? ये 5 ज्योतिष उपाय दूर कर देंगे सभी गिले-शिकवे, रिश्ते में घुल जाएगी मिठास!
Vastu Tips: समाज में पति-पत्नी का रिश्ता बेहद पवित्र और अनमोल होता है. इस रिश्ते में एक पल जहां प्यार होता है, तो वहीं दूसरे पल तकरार भी होती है. कुल मिलाकर कहें तो खट्टा-मीठा जैसा अनुभव रहता है. छोटी-मोटी तकरार तो सामान्य बात है, लेकिन लंबे समय तक अनबन पति-पत्नी के रिश्ते के लिए ठीक नहीं है. क्योंकि, ऐसी परिस्थित में धीरे-धीरे दोनों के रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगती हैं. फिर एक समय बाद दोनों एक दूसरे को नापसंद करने लगते हैं. इस स्थिति पर कंट्रोल न किया जाए तो सेपरेशन का जोखिम बढ़ सकता है. इससे बचने के लिए वैसे तो लोग तमाम उपाय करते हैं. लेकिन, कुछ वास्तु उपाय अधिक कारगर हो सकते हैं. अब सवाल है कि आखिर पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध बनाने के लिए क्या करें? इस बारे में News18 को बता रहे हैं उन्नाव के ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री-
पति-पत्नी के बीच होने वाली तकरार से बचाएंगे ये उपाय
घर में घी का दीया जलाएं: ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि, पति-पत्नी के झगड़े को दूर करने के लिए देवों के देव महादेव और माता पार्वती की नियमित रूप से पूजा करें. पूजा के समय घी का दीपक जलाकर रिश्ते मधुर हेतु कामना करें. इस उपाय को करने से पति-पत्नी के बीच तकरार नहीं होती है. अगर आपके पास पर्याप्त समय है, तो शिव चालीसा का पाठ करें.
मां लक्ष्मी को शृंगार चढ़ाएं: शुक्रवार का दिन मां दुर्गा और लक्ष्मी को समर्पित होता है. इस दिन मंदिर जाकर मां लक्ष्मी को गुलाब का फूल और शृंगार का सामान अर्पित करें. साथ ही सफेद रंग की मिठाई माता को भेंट करें. इस उपाय को करने से रिश्ते मधुर होते हैं.
श्रीहरि को हल्दी अर्पित करें: पति-पत्नी के रिश्ते मधुर करने के लिए गुरुवार के दिन हल्दी की गाठों को पीले रंग के कपड़े में बांध दें. इसके पश्चात हाथ में रख ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ मंत्र का जाप करें. अब हल्दी भगवान विष्णु को अर्पित कर दें.
तकिए के नीचे कपूर रखें: अगर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से अनबन है, तो रोजाना रात में सोते समय सिरहाने पर कपूर रखें. आप चाहे तो तकिए के नीचे भी कपूर रख सकते हैं. अगली सुबह कपूर को जला दें. इस उपाय को करने से रिश्ते मधुर होते हैं.
वायव्य कोण में सोएं: विवाहित महिलाओं को वायव्य कोण में नहीं सोना चाहिए. इस दिशा में सोने से वैवाहिक जीवन में परेशानी आती है. साथ ही धन के देवता कुबेर भी अप्रसन्न हो जाते हैं. साथ ही, बेड पर पति को दाएं तरफ और पत्नी को बाएं तरफ सोना चाहिए. इससे रिश्ते मधुर रहते हैं.
ये भी पढ़ें: Tulsi Vivah 2024: विवाह के दिन माता तुलसी का शृंगार कैसे करें? कैसे पहनाएं वस्त्र, जानें मुहूर्त और मंडप बनाने की ट्रिक
ये भी पढ़ें: Tulsi Vivah 2024: श्रीहरि ने क्यों किया था तुलसी से विवाह? वृंदा से भगवान विष्णु का क्या है संबंध, पढ़ें पौराणिक कथा
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion
FIRST PUBLISHED : November 11, 2024, 07:25 IST


