मेष राशि के लिए आज का दिन बेहद शुभ, बिजनेस और जॉब में होगा बड़ा मुनाफा
Last Updated:
Mesh Rashifal Today 25 July: राशि स्वामी मंगल आप में साहस, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाएंगे. चंद्रमा आपकी राशि प्रथम भाव में गोचर करेंगे, इससे आत्मबल, आकर्षण और निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी. सूर्य का प्रभाव सम्मान और प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा, जबकि गुरु का प्रभाव आपके जीवन में महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता व वरिष्ठजनों का सहयोग प्रदान कराएगा.
Mesh Rashifal Today 25 July: मेष राशि में आज सिद्धि योग बनेगा. सिद्धि योग रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए बेहद खास माना जाता है. आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और नव ऊर्जा का संचार होगा. सेहत भी बेहतरीन बनी रहेगी. आज ऋतु वर्षा है. मास आषाढ़ है. तिथि एकादशी तथा नक्षत्र ज्येष्ठा है. करण विष्टि और बव है. पक्ष शुक्ल है. योग ब्रह्म है. आज सूर्योदय सुबह 5:38 बजे और सूर्यास्त शाम 7:16 बजे होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से लेकर 12:54 बजे तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य लंबे समय तक अच्छा फल प्रदान करता है. अशुभ समय राहुकाल सुबह 9:02 बजे से लेकर 10:45 बजे तक रहेगा. इस काल में कोई भी शुभ कार्य करना सर्वथा वर्जित है. आज दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेगा.
ग्रहों का गोचर और प्रभाव
विंध्यधाम के विद्वान ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि राशि स्वामी मंगल आप में साहस, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाएंगे. चंद्रमा आपकी राशि के प्रथम भाव में गोचर करेंगे, इससे आत्मबल, आकर्षण और निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी. सूर्य का प्रभाव सम्मान और प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा, जबकि गुरु का प्रभाव आपके जीवन में महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता व वरिष्ठजनों का सहयोग प्रदान कराएगा.
नव ऊर्जा का होगा संचार
मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. शरीर में नई ऊर्जा व उत्साह बना रहेगा. पुराने रोगों में सुधार मिलने के संकेत मिल सकते हैं. अधिक गर्मी और तनाव से बचने की आवश्यकता होगी.
शादी का मिलेगा प्रस्ताव
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के रिश्ते और प्रेम संबंधों में निकटता और विश्वास रहेगा. जीवनसाथी के साथ मधुर समय बिताने का अवसर मिलेगा. अविवाहित जातकों को नया प्रेम प्रस्ताव या विवाह संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है. रिश्तों में आपकी स्पष्टता और ईमानदारी सराही जाएगी. परिवार में सुख और उत्साह का वातावरण रहेगा. माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा. संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के किसी शुभ कार्य या कार्यक्रम की योजना बन सकती है.
मजबूत होगी आर्थिक स्थिति
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आय के नए स्रोत बनने के योग हैं. रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. व्यापार में लाभ और नए अवसर प्राप्त होंगे. निवेश के लिए दिन अनुकूल है फिर भी सोच-समझकर निर्णय लें. नौकरी व करियर में कार्यक्षेत्र में नेतृत्व और कार्यशैली की प्रशंसा होगी. पदोन्नति, नई जिम्मेदारी और सम्मान मिलने की संभावना है. व्यापारियों को नए ग्राहक और लाभदायक अनुबंध मिल सकते हैं. राजनीति, प्रशासन, सेना, पुलिस, इंजीनियरिंग, शिक्षा और कानून से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा.
मसूर और दाल का करें दान
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के लिए शुभ अंक 1 तथा भाग्यांक 9 होगा. आज के लिए शुभ रंग लाल और शुभ दिशा पूर्व दिशा होगी. आज भगवान हनुमान को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें. ‘ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें. लाल मसूर की दाल, गुड़, चना या लाल वस्त्र का दान करने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा. ऐसा करने से आपके जीवन में जो भी मनोकामनाएं होंगी, वे पूर्ण होंगी.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…
और पढ़ें


