धनु राशि वाले आज भूलकर भी न करें ये गलती, जानें करियर से लेकर सेहत तक का हाल

धनु राशि वाले आज भूलकर भी न करें ये गलती, जानें करियर से लेकर सेहत तक का हाल

Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 25 july 2026: पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में आज का दिन सामान्य रहेगा. आपको आज परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे कई मुश्किल काम आसान हो सकते हैं. हालांकि प्रेम संबंधों में गलतफहमी या छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव बढ़ने की आशंका है.

जमुई: धनु राशि के जातकों को 25 जुलाई 2026 के दिन काफी धैर्य और संयम से रहने चाहिए. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन से चातुर्मास की शुरुआत होने वाली है. आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ऐसी रहेगी, जिस कारण आज आपको कई मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि आज के दिन चंद्रना वृश्चिक राशि में रहेंगे, जिस कारण आज आप की भावनाएं आपके ऊपर हावी होगी, ऐसे में आपको कोई भी निर्णय लेने से पहले बेहद सावधान रहने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि आज के दिन सूर्यदेव कर्क राशि में प्रवास करेंगे. आज के दिन सूर्यदेव के प्रभाव से आप सही दिशा में योजना बना सकते है. आज वृष राशि में मंगल का गोचर होने वाला है. इसकी मदद से आप आज काफी धैर्य से किसी काम को कर पाने में समर्थ होंगे. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़े मामलों में आपको सावधानी बनाए रखना चाहिए. 

करियर के लिहाज से शांत रहने वाला है आज का दिन
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि करियर और कारोबार के लिहाज से आज का दिन शांत रहकर मेहनत करने वाला है. कार्यस्थल पर बिना दिखावे के पूरी ईमानदारी से किया गया काम भविष्य में वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में आपकी अच्छी पहचान बना सकता है. यदि आप व्यापार से जुड़े हैं तो नए काम की शुरुआत करने या कारोबार का विस्तार करने में जल्दबाजी न करें. पहले से चल रहे प्रोजेक्ट और योजनाओं को मजबूत बनाने पर ध्यान देना अधिक लाभदायक रहेगा. कानूनी मामलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है, क्योंकि छोटी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है. किसी की कही-सुनी बात पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें और हर जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही निर्णय लें. दिनभर भागदौड़ अधिक रह सकती है, लेकिन आपकी मेहनत का परिणाम धीरे-धीरे आपके पक्ष में दिखाई देगा. विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को भी मन को एकाग्र रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे.

आज सामान्य रहेगा आपका परिवारिक जीवन
उन्होंने बताया कि धनु राशि वालों पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में आज का दिन सामान्य रहेगा. आपको आज परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे कई मुश्किल काम आसान हो सकते हैं. हालांकि प्रेम संबंधों में गलतफहमी या छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव बढ़ने की आशंका है, इसलिए बातचीत में संयम और धैर्य बनाए रखें. स्वास्थ्य के लिहाज से अधिक काम के कारण थकान और मानसिक तनाव महसूस हो सकता है, इसलिए पर्याप्त आराम करना और दिनचर्या को संतुलित रखना जरूरी होगा. दिन के अंत तक व्यस्तता के बावजूद किए गए कार्यों से संतोष की भावना मिलेगी. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा के अनुसार धनु राशि के जातकों के लिए शनिवार का शुभ रंग लाल और शुभ अंक 9 रहेगा. शुभ फल की प्राप्ति के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…

और पढ़ें

Source link

You May Have Missed