व्यापार में सफलता, तरक्की के लिए करें ये उपाय; आज का मीन राशिफल
Last Updated:
Aaj Ka Meen Rashifal 22 July 2026: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन (बुधवार) व्यापार के क्षेत्र में अपार सफलता लाएगा. आज आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं. नई जिम्मेदारी मिल सकती है. जो काम लंबे समय से अटका हुआ है, वह पूरा हो सकता है.
सागर. मीन राशि के जातकों के लिए आज यानी 22 जुलाई का दिन इस सप्ताह का सर्वोत्तम दिन रहने वाला है. आज आपको व्यापार, प्रॉपर्टी, पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ की प्राप्ति होगी. स्वास्थ्य को लेकर राहत भरी खबर मिलेगी. वहीं शिक्षा और करियर के क्षेत्र में भी शुभ संयोग बन रहे हैं. सागर के ज्योतिषाचार्य और कुंडली विशेषज्ञ पंडित सोवियत शास्त्री महाराज लोकल 18 को बताते हैं कि आज मीन राशि वालों के लिए शुभ अंक 1 है और भाग्य अंक 4 है. व्यापार से संबंधित किसी कार्य की शुरुआत कर रहे हैं और उसमें सफलता के लिए भाग्य अंक 4 से इसकी शुरुआत करनी चाहिए. आज का शुभ रंग पीला है.
व्यापार में मिलेगी सफलता
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार के क्षेत्र में अपार सफलता लाएगा. आज के दिन आपका कोई नया कार्य शुरू हो सकता है. नई जिम्मेदारी मिल सकती है. जो काम लंबे समय से अटका हुआ है, वह फाइनल हो सकता है. प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य में लाभ की प्राप्ति होगी. पैतृक संपत्ति को लेकर अगर कोई विवाद है, तो उसके सुलझने के योग बन रहे हैं.
लव लाइफ राशिफल
आज का दिन प्रेम संबंधों के लिहाज से प्रसन्नता भरा दिन होगा. पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा. जो लोग सिंगल हैं, लंबे समय से मांगलिक कार्य को लेकर घर-परिवार में चर्चा चल रही है, तो उसको लेकर आज कोई खुशखबरी मिल सकती है.
शिक्षा और करियर राशिफल
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि बुधवार का दिन भगवान गणेश का प्रिय दिन होता है. इस दिन उनका पूजन-अर्चन किया जाता है. भगवान गणेश बुद्धि के देवता हैं, ऐसे में जो स्कूल जाने वाले बच्चे हैं और उनका पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है, तो उन्हें भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ानी चाहिए. ‘ओम गं गणपत्यै नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए, जिससे पढ़ाई में मन लगने लगेगा. वहीं जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और बार-बार असफल हो रहे हैं, तो उन्हें भगवान गणेश को गुरु बना लेना चाहिए. गुरु की कृपा से उन्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति होगी.
स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा. जिन लोगों को हड्डियों में दर्द है, आंखों में जलन होती है, हृदय से संबंधित कोई बीमारी है, तो आज इससे राहत मिलने के योग बन रहे हैं.
आज का उपाय
अगर आप चाहते हैं कि हर तरह की परेशानी से छुटकारा मिले और आपके काम सफलतापूर्वक संपन्न हों, तो इसके लिए आज एक छोटा सा उपाय करें. एक खड़ी हल्दी की गांठ और रोली लेनी है. हल्दी की गांठ को रोली से लाल कर देना है और फिर इसको अपने सिर में 11 बार स्पर्श कराएं. एक बार क्लॉकवाइज घुमाकर हल्दी की गांठ को किसी चौराहे या तिराहे पर ऐसे समय पर जाकर फेंकें, जब कोई आपको देख न पाए. ऐसा करने से आपको सभी कार्यों में सफलता जरूर मिलेगी.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.


