सावन में 5 राशिवालों को मिलेगा भगवान शिव का आशीर्वाद, होंगे सुखद बदलाव, करें जल वाला उपाय
Sawan 2026 Rashifal: सावन माह की शुरूआत 30 जुलाई गुरुवार से हो रही है. इस बार सावन का महीना 31 दिनों का होने वाला है. इस महीने में भगवान शिव अपने सभी भक्तों पर कृपा बरसाएंगे. सभी 12 राशिवालों के जीवन में कुछ न कुछ अच्छा होगा. लेकिन मेष, कर्क, सिंह समेत 5 राशिवालों पर भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा होगी. इन लोगों के करियर, प्रेम, आमदनी, सेहत आदि के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे.
सावन 2026 की लकी राशियां
कर्क: सावन में कर्क राशिवालों को भी भगवान शिव की कृपा प्राप्त होगी. आपकी लाइफ में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. दांपत्य और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, घर में शांति बनी रहेगी. अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो किसी बड़ी कंपनी से मौका मिल सकता है. वर्तमान करियर में आपको कोई अच्छा प्रोजेक्ट मिलने की उम्मीद है. लक्ष्मी कृपा से आपकी आमदनी अच्छी रहेगी और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. वित्तीय स्थिति में पहले से सुधार होने की उम्मीद है. असमंजस की स्थिति में दिल की सुनें और काम करें, सफल होंगे.
सिंह: महादेव के आशीष से सिंह वालों को सावन में कोई नई उपलब्धि हासिल हो सकती है. करियर में आपका प्रभाव और व्यक्तित्व बढ़ेगा. आत्मविश्वास मजबूत रहेगा. कोई भी काम आसानी से करने में सफल होंगे. आपका सोशल नेटवर्क मजबूत होगा, रिश्ते मधुर होंगे. धन और आमदनी की दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा. आमदनी बढ़ेगी और आय के नए स्रोत पा सकते हैं. जमीन या प्रॉपर्टी की खरीद का अवसर प्राप्त होगा, लेकिन उसके कागजात सही से जांच लें. निवेश में लापरवाही से हानि हो सकती है. सेहत ठीक रहेगी, लेकिन तनाव से दूर रहें. योग, ध्यान आदि करें.
तुला: सावन का महीना तुला वालों के लिए भी शुभ फलदायी रहेगा. भगवान शिव शंकर के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे. नौकरी और बिजनेस करने वालों को तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे. नई जॉब के मौके आएंगे, वहीं व्यापारी वर्ग के लोगों को मुनाफा कमाने और काम के विस्तार का अवसर मिल सकता है. लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन विवाद से दूर रहें. इस समय आप सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रह सकते हैं. धन की कमी नहीं रहेगी. आर्थिक पक्ष स्थिर रह सकता है. न नफा और न ही नुकसान वाली स्थिति में रहेंगे. आपमें सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
कुंभ: सावन का महीना कुंभ वालों के लिए भी नए अवसर लेकर आएगा. शिव जी के आशीर्वाद से आपका कल्याण होगा. आप करियर में अपने काम को आगे बढ़ाने में सफल होंगे. नए प्रोजेक्ट में काम करने का मौका मिल सकता है. इस अवसर से आगे जाने की राह आसान होगी. मानसिक तौर पर मजबूत और सक्रिय रहेंगे. लोगों से मिलकर नए अनुभव प्राप्त करेंगे. आपका प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग प्रभावित होंगे और जुड़ना चाहेंगे. दोस्तों और परिवार के साथ खुशी के पल बिताएंगे. इस महीने खुद पर विश्वास रखें और आगे बढ़ें.
सावन में जल का उपाय
सावन माह में आप सभी को भगवान शिव को प्रतिदिन जल अर्पित करना चाहिए. यदि आप हर रोज नहीं कर सकते हैं, तो कम से कम सावन सोमवार को जरूर करें. एक कहावत है कि श्रावण मास में एक लोटा जल, हर समस्या का हल. सावन में भगवान शिव का जलाभिषेक करने से सभी संकट दूर होते हैं.


