कन्या राशि वाले आज भूलकर भी किसी को उधार न दें पैसा, जमीन-प्रॉपर्टी में निवेश से रहें दूर
Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 22 July: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ मामलों में शुभ तो कुछ मामलों में सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है.उधार, निवेश और नौकरी को लेकर क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र, आइए जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल की आज की भविष्यवाणी.
परमजीत/देवघर: आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कन्या राशि के जातकों के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण रहने वाला है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल का प्रभाव हर व्यक्ति के जीवन पर अलग-अलग रूप में पड़ता है. किसी के लिए दिन नई सफलता लेकर आता है तो किसी के लिए सतर्क रहने का संकेत देता है. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. साथ ही विशाखा नक्षत्र और शुभ योग का विशेष संयोग बन रहा है. वहीं चंद्रमा आज तुला राशि में गोचर कर रहा है, जिसका सीधा प्रभाव कन्या राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. ऐसे में आज का दिन कुछ मामलों में राहत देने वाला तो कुछ मामलों में सावधानी बरतने का संकेत भी दे रहा है.
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने बताया कि आज कन्या राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में बेहद सोच-समझकर कदम उठाने की आवश्यकता है. यदि कोई व्यक्ति आपसे पैसे उधार मांगता है तो आज बिना अच्छी तरह विचार किए किसी को भी धन उधार देने से बचें. ऐसा करने पर आपका पैसा लंबे समय तक फंस सकता है या वापस मिलने में परेशानी हो सकती है. इसके साथ ही जमीन, मकान, प्लॉट या किसी भी प्रकार की प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए भी आज का दिन अनुकूल नहीं माना जा रहा है. जल्दबाजी में लिया गया फैसला भविष्य में आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है. इसलिए आज बड़े निवेश को कुछ समय के लिए टाल देना ही बेहतर रहेगा.
व्यापार आज रहेगा सामान्य
व्यापार और नौकरी की बात करें तो कारोबार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है.व्यापार पहले की तरह चलता रहेगा और किसी बड़े लाभ या बड़े नुकसान की संभावना नहीं दिख रही है.वहीं नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यस्थल पर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.ऑफिस में आपके वरिष्ठ अधिकारी या बॉस किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं.इसलिए अपने काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल न करें. समय पर कार्य पूरा करें और अपने व्यवहार में भी विनम्रता बनाए रखें. छोटी-सी गलती भी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है.
घर का माहौल सामान्य रहेगा
पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का माहौल सामान्य और शांतिपूर्ण बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल अच्छा रहेगा, लेकिन आज अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखना जरूरी होगा. बिना वजह किसी से तीखी बहस या कटु शब्दों का प्रयोग करने से रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है. यदि आप धैर्य और संयम के साथ अपनी बात रखेंगे तो दिन काफी सहजता से निकल जाएगा.परिवार के साथ समय बिताने का अवसर भी मिलेगा, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा.
सर्दी खांसी से रह सकते हैं परेशान
स्वास्थ्य के मामले में आज थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है. मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है. सर्दी, खांसी, जुकाम या हल्के बुखार जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. इसलिए ठंडी चीजों के सेवन से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लेने में देर न करें. यदि पहले से कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या चल रही है तो लापरवाही बिल्कुल न बरतें.
पूर्व दिशा मे यात्रा करने से बचें
आज का दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेगा. ऐसे में यदि कोई अत्यंत आवश्यक कार्य न हो तो पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचना शुभ माना गया है. यदि किसी कारणवश यात्रा करना जरूरी हो तो घर से निकलने से पहले थोड़ा दही या गुड़ खाकर निकलें. ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि ऐसा करने से दिशाशूल का अशुभ प्रभाव कम होता है और यात्रा मंगलमय रहती है. कुल मिलाकर आज कन्या राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य लेकिन सतर्कता के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. धैर्य, संयम और समझदारी से लिए गए निर्णय आज आपको संभावित परेशानियों से बचा सकते हैं.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


