आज ये योग करेगा कमाल, बढ़ेगा सम्मान, पुरानी संपत्ति से धन लाभ, संबंधों में मधुरता!

आज ये योग करेगा कमाल, बढ़ेगा सम्मान, पुरानी संपत्ति से धन लाभ, संबंधों में मधुरता!

Last Updated:

22 July ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: आज स्वाती नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि भी है. सिंह राशि वालों को धार्मिक कार्यों, ध्यान और पूजा-पाठ में मन लगाने से विशेष लाभ मिलने के योग हैं. खासतौर पर जमीन, संपत्ति और पुरानी धरोहरों से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है.

Aaj Ka Singh Rashifal 22 July 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार बुधवार 22 जुलाई 2026 का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए सकारात्मक रहने वाला है. आज स्वाती नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि भी है. धार्मिक कार्यों, ध्यान और पूजा-पाठ में मन लगाने से विशेष लाभ मिलने के योग हैं. खासतौर पर जमीन, संपत्ति और पुरानी धरोहरों से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है. कुछ जातकों को पैतृक संपत्ति या पुराने मकान से अचानक आर्थिक लाभ भी मिल सकता है.

व्यापार एवं आर्थिक स्थिति 
व्यापार और आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहने वाला है. न तो बहुत अधिक लाभ के संकेत हैं और न ही किसी बड़े नुकसान की संभावना है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार धन भाव में वक्री केतु स्थित है, जो कारोबार में धैर्य और स्थिरता बनाए रखने का संकेत दे रहा है. वहीं आठवें भाव में राहु होने से बड़े निवेश या जोखिम भरे फैसलों से बचना बेहतर रहेगा. हालांकि, जमीन-जायदाद, पुराने मकानों या उनसे जुड़ी वस्तुओं की खरीद-बिक्री करने वालों को लाभ मिलने के योग बन रहे हैं.

करियर एवं शिक्षा राशिफल 
करियर के लिहाज से आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा रहेगा. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके काम की सराहना हो सकती है. अच्छी कार्यशैली के कारण मान-सम्मान बढ़ने के भी संकेत हैं. आर्थिक लाभ के अवसर भी बन सकते हैं. वहीं विद्यार्थियों के लिए दिन धैर्य और एकाग्रता बनाए रखने का है. पढ़ाई या करियर से जुड़े किसी भी निर्णय में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए.

स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज लापरवाही भारी पड़ सकती है. पेट से जुड़ी परेशानियां होने की आशंका है. इसके अलावा पैरों में चोट लगने या नसों से संबंधित समस्या भी सामने आ सकती है. ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी की सलाह है कि घर से बाहर निकलते समय हमेशा जूते या चप्पल पहनें और नंगे पैर चलने से बचें. खानपान में भी संयम रखना लाभदायक रहेगा.

परिवार जीवन एवं प्रेम संबंध
पारिवारिक जीवन में आज सुखद माहौल बना रहेगा. सूर्य और गुरु की शुभ दृष्टि परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बढ़ाएगी. पति-पत्नी के रिश्तों में विश्वास और प्रेम मजबूत होगा. वहीं प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. यदि किसी बात को लेकर लंबे समय से मतभेद चल रहा था तो आज उसे सुलझाने का अच्छा अवसर मिल सकता है.

ये अंक और उपाय रहेंगे शुभ
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए आज अंक 3 सबसे अधिक शुभ रहेगा. इसके अलावा 1, 4 और 6 अंक भी सकारात्मक परिणाम देने वाले माने गए हैं. आज भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करना शुभ रहेगा.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed