Luck Date: बेहद खास है आज का दिन, 11:11 का बन रहा जादुई नंबर, इन राशि के जातकों की मनोकामनाएं होंगी पूरी..!

Luck Date: बेहद खास है आज का दिन, 11:11 का बन रहा जादुई नंबर, इन राशि के जातकों की मनोकामनाएं होंगी पूरी..!

Lucky Date And Month: सनातन धर्म में ज्योतिष गणना का विशेष महत्व है. इसके तहत लोग जीवन में होने वाली घटनाओं का पता लगाते हैं. इसे जानने के लिए समय, तिथि और महीने पर विचार किया जाता है. इसी तरह का एक बेस्ट नंबर 11 है. आज यानी 11 नवंबर बहुत फलदायी माना जाता है. क्योंकि, आज 11 तारीख और 11वां महीना है. यह बहुत ही जादुई नंबर माना जाता है. जब इसका संयोग बनता है तो जीवन में आने वाली कठिनाइयां दूर होती हैं. अब सवाल है कि आखिर 11:11 जादुई नंबर क्या है? इस दिन किन राशि वालों को होगा लाभ? इस बारे में News18 को बता रहे हैं तीर्थ नगरी सोरों (कासगंज) के ज्योतिषाचार्य गौरव कुमार दीक्षित-

11:11 कैसे बन रहा जादुई: ज्योतिष गणना के अनुसार 11 नवंबर का दिन बहुत ही खास रहने वाला है. दरअसल, यह तिथि आज 11:11 का जादुई नंबर बना रही है. आज 11 तारीख है और कैलेंडर के हिसाब 11वां महीना भी है. जिसे मिलाकर 11:11 का जादुई नंबर तैयार हो रहा है.

मनोकामनाएं पूरी होंगी: अंकज्योतिष के अनुसार, 11:11 को एंजेल नंबर माना जाता है. इस नंबर का सीधा संबंध यूनिवर्स से होता है. ज्योतिर्विदों की मानें तो, इस जादुई नंबर के दिन अगर कुछ भी मेनिफेस्ट किया जाए या इच्छा मांगी जाए तो वो पूरी होती है.

शुभ फल प्राप्त होंगे: ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, 11:11 को मिलाकर 4 बनता है और 4 राहु का अंक है. तो जिन लोगों का अंक 1 या 4 है उन्हें कल शुभ परिणाम प्राप्त होंगे. साथ ही, राहु मिथुन में उच्च का माना जाता है. साथ ही, कन्या और कुंभ के ग्यारहवें भाव में राहु हमेशा मजबूत रहते हैं. जिसके कारण, इन जातकों को कल सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं और इनकी सभी इच्छाएं पूरी भी होंगी.

अंक 4 की खासियत: अंक 4 के प्रभाव से आप बहुत ही ईमानदार व्यक्ति होंगे. हमेशा दूसरों की सहायता करने वाले और सीधे-सुस्पष्ट व्यक्ति होते हैं. किसी तरह की लाग-लपेट की बात नहीं करते हैं. ऐसे लोग माता-पिता के प्रति समर्पित रहते हैं और उनका पूरा ख्याल भी रखते हैं.

ये भी पढ़ें:  साल 2025 में शनि कृपा से इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, अच्छा वेतन और प्रमोशन मिलेगा, विवाह के भी बनेंगे योग!

ये भी पढ़ें:  पति-पत्नी के बीच होती रहती है तकरार? ये 5 ज्योतिष उपाय दूर कर देंगे सभी गिले-शिकवे, रिश्ते में घुल जाएगी मिठास!

Tags: Ank Jyotish, Astrology, Dharma Aastha

Source link

Previous post

पीरियड्स के दौरान भी कर सकती हैं महिलाएं पूजा! जानिए क्या कहते हैं धार्मिक नियम

Next post

Daily Horoscope 12 November 2024: मिथुन राशि वालों को व्यापार में लाभ होगा, इन लोगों के लिए सावधानी जरूरी, जानें अपना राशिफल

You May Have Missed