कर्क राशि वालों के लिए सोमवार रहेगा खास, आज करियर-कारोबार में तरक्की के संकेत
Last Updated:
Today Cancer Horoscope: कर्क राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन आत्मविश्वास और नई ऊर्जा से भरा रहेगा. आज शिव योग के प्रभाव से लंबे समय से अटके कार्यों में गति आने की संभावना है. यदि आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय का इंतजार कर रहे हैं, तो दोपहर बाद का समय आपके पक्ष में रह सकता है.
Kark Rashifal: कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिनांक 20 जुलाई 2026, सोमवार का दिन शुभ संकेत लेकर आया है. आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि, साथ ही आज हस्त नक्षत्र, गर करण और शिव योग का विशेष संयोग भी बन रहा है. हालांकि सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक राहुकाल का प्रभाव रहने वाला है. इसलिए इस दौरान किसी भी नए या मांगलिक कार्य की शुरुआत करने से बचना आपके लिए शुभ रहेगा.
उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज पूरे दिन बनने वाला शिव योग आपकी मेहनत को सफलता में बदलने का काम कर सकता है. आज नौकरी, कारोबार, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का संचार
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास और नई ऊर्जा से भरा रहेगा. आज शिव योग के प्रभाव से लंबे समय से अटके कार्यों में गति आने की संभावना है. यदि आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय का इंतजार कर रहे हैं, तो दोपहर बाद का समय आपके पक्ष में रह सकता है. आज आपको परिवार का सहयोग मिलेगा और आपके मन में आज सकारात्मकता बनी रहेगी.
नौकरी और व्यवसाय
कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन उपलब्धियां दिलाने वाला साबित हो सकता है. आज आपको वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलने के योग हैं. साथ ही आज नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक पूरा करेंगे. प्रमोशन या वेतन वृद्धि को लेकर चल रही चर्चाओं में भी सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. वहीं व्यापारियों के लिए भी दिन शुभ रहेगा. विशेष रूप से वस्त्र, रेडीमेड, बर्तन, घरेलू उपयोग की वस्तुओं और रिटेल कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. ग्राहकों की संख्या बढ़ सकती है और पुराने निवेश से भी फायदा मिलने के संकेत हैं. हालांकि किसी बड़े आर्थिक फैसले से पहले पूरी योजना जरूर बना लें.
आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
कर्क राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहने की संभावना है. आज आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं और रुका हुआ धन वापस मिलने के योग भी हैं. आज अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और भविष्य को ध्यान में रखते हुए बचत और निवेश की योजना बनाना लाभदायक रहेगा.
लव लाइफ और वैवाहिक जीवन
कर्क राशि के जातकों के प्रेम संबंधों में आज मधुरता बनी रहेगी. यदि किसी बात को लेकर पार्टनर के साथ मतभेद चल रहा था, तो बातचीत के जरिए उसे दूर किया जा सकता है. आज आपका रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा और साथ में समय बिताने का अवसर मिलेगा. वहीं अविवाहित जातकों के लिए विवाह संबंधी प्रस्ताव आने की संभावना बन सकती है. साथ ही आज आपके वैवाहिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रहेगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक संतुष्टि प्राप्त होगी.
विद्यार्थियों के लिए दिन
कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ माना जा रहा है. सोमवार और शिव योग का संयोग शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और नए ज्ञान की प्राप्ति के लिए अनुकूल रहेगा. आज आपकी पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी और कठिन विषय भी आसानी से समझ में आएंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. आज शिक्षकों का मार्गदर्शन भविष्य की दिशा तय करने में मददगार साबित होगा.
महिलाओं के लिए दिन
कर्क राशि की महिला जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास और सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा. आज कामकाजी महिलाओं को अपने ऑफिस पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आज गृहिणियां परिवार की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा करेंगी और घर का माहौल सकारात्मक बनाए रखेंगी. किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें और पर्याप्त आराम करें.
कर्क राशिफल: दिशा शूल
आज का दिशा शूल पूर्व दिशा है, कर्क राशि के जातकों को आज पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज सोमवार के दिन बन रहा शिव योग का संयोग आपके लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकता है. आज के दिन 21 बेलपत्रों को भगवान भोलेनाथ को अर्पित करना आपके लिए शुभ रहेगा.
About the Author
आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


