नौकरी में प्रमोशन और लव लाइफ में रोमांस के योग, लेकिन पार्टनर से दूरी बढ़ा सकती है टेंशन
Last Updated:
Mithun Rashifal 18 July: ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि वाणी की मधुरता आज आपके लिए सफलता की सबसे बड़ी कुंजी साबित होगी. अगर आप आज अपनी बातचीत में सौम्यता और मिठास बनाए रखते हैं तो आपके सामाजिक और पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. इसके विपरीत अगर आप अपने करीबियों, दोस्तों और सहयोगियों से दूरी बनाएंगे तो आपके रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है.
Mithun Rashifal 18 July: आज 18 जुलाई यानी शनिवार का दिन मिथुन राशि वाले जातकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण और मिले-जुले परिणामों वाला साबित होने जा रहा है. ग्रहों की एक विशेष और दुर्लभ स्थिति के कारण जहाँ एक ओर आज आपको व्यापार और जोखिम भरे निवेशों में अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है, वहीं दूसरी ओर सेहत में बड़ी गिरावट और अपनों से कड़वाहट के भी संकेत हैं. देहरादून के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य संजय के अनुसार, आज के दिन देवगुरु बृहस्पति अतिचार गति में गोचर कर रहे हैं, जिन पर शनि और चंद्रमा की पूर्ण दृष्टि बनी हुई है. ऐसे में मिथुन राशि के जातकों को भाग्य का साथ तो मिलेगा, लेकिन कदम-कदम पर अत्यधिक सावधानी बरतने की सख्त जरूरत होगी.
वाणी में मधुरता से सुधरेंगे रिश्ते
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि वाणी की मधुरता आज आपके लिए सफलता की सबसे बड़ी कुंजी साबित होगी. अगर आप आज अपनी बातचीत में सौम्यता और मिठास बनाए रखते हैं तो आपके सामाजिक और पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. इसके विपरीत अगर आप अपने करीबियों, दोस्तों और सहयोगियों से दूरी बनाएंगे तो आपके रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है, इसलिए अपनों के साथ लगातार संपर्क में बने रहें.
यात्रा के योग और धोखाधड़ी की आशंका
ज्योतिषाचार्य संजय का अनुमान है कि आज मिथुन राशि के जातकों के लिए यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं. यह यात्रा काम के सिलसिले में या निजी कारणों से हो सकती है. हालांकि, यात्रा के दौरान और आम जनजीवन में आज आपको ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि आज आपके साथ धोखाधड़ी होने या अनजाने में किसी को धोखा देने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है.
व्यापार में लाभ और जोखिम से बेनिफिट
व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन बेहद जरूरी और उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है. जो लोग पारंपरिक व्यापार से जुड़े हैं वे आज अपनी सूझबूझ से बेहतरीन मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे. इसके साथ ही जोखिम भरे क्षेत्रों जैसे जुआ, लॉटरी और सट्टे के काम में निवेश करने वाले जातकों को भी आज विशेष लाभ या बेनिफिट मिलने के संकेत हैं. हालांकि ज्योतिषाचार्य ने चेतावनी दी है कि व्यापार में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचने के लिए आज लेन-देन का काम बेहद सावधानीपूर्वक करें. बिना सोचे-समझे किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें और आर्थिक मामलों में आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें.
बृहस्पति की अतिचार गति और ग्रहों का प्रभाव
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि ग्रहों की चाल की बात करें तो इस समय देवगुरु बृहस्पति का गोचर अतिचार गति में चल रहा है जिस पर शनि और चंद्रमा की पूर्ण दृष्टि बनी हुई है. उन्होंने कहा कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव को वायु तत्व का कारक माना जाता है जबकि बृहस्पति इत्र और सुगंध के कारक हैं. ग्रहों की इस विशेष युति और प्रभाव के कारण आज के दिन जातकों को अपने दैनिक जीवन में मिले-जुले परिणाम देखने को मिलेंगे.
सेहत को लेकर रहें बेहद गंभीर
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि चंद्रमा और शनि की इस विशेष स्थिति के कारण आज मिथुन राशि के जातकों को अपनी सेहत को लेकर विशेष रूप से गंभीर रहना होगा. आज आपको सांस से संबंधित परेशानियां, एसिडिटी और पानी से जनित बीमारियां जैसे हैजा, टाइफाइड आदि होने की आशंका बनी हुई है. उन्होंने कहा कि मौसम के बदलाव और ग्रहों के इस प्रभाव को देखते हुए बाहर के खान-पान से पूरी तरह परहेज करें. साफ पानी का सेवन करें और जरा सी भी तकलीफ होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें. सेहत के प्रति की गई छोटी सी भी लापरवाही आज आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है.
प्रेम और दांपत्य जीवन में बरतें संयम
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि प्रेम और दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने का है. अगर आप अपने पार्टनर के साथ बातचीत में विनम्रता और प्रेम बनाए रखेंगे तो आपकी लव लाइफ बेहद खुशनुमा और रोमांटिक बनी रहेगी. वहीं दूसरी तरफ अगर आप अपने साथी से दूरी बनाने की कोशिश करेंगे या उनकी बातों को नजरअंदाज करेंगे तो बेवजह के मतभेद पैदा हो सकते हैं. अपने व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय अपने जीवनसाथी या लव पार्टनर के लिए जरूर निकालें. एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखें और किसी तीसरे की बातों में आकर अपने रिश्ते में कड़वाहट न घुलने दें.
आज के विशेष ज्योतिषीय उपाय और सावधानियां
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि आज अपने माथे पर हल्दी या केसर का तिलक जरूर लगाएं, इससे गुरु ग्रह मजबूत होगा. इसके साथ ही आज भूलकर भी गले में किसी भी प्रकार की माला न पहनें. एक अन्य विशेष सावधानी के तौर पर इस बात का ध्यान रखें कि आपका नग्न बदन कोई और न देख पाए. इस मर्यादा का पालन करने से आप आज होने वाले संभावित नुकसानों से सुरक्षित रहेंगे.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें


