वलियान योग का शुभ संयोग, कर्क राशि वालों के लिए तरक्की के संकेत, जानिए राशिफल

वलियान योग का शुभ संयोग, कर्क राशि वालों के लिए तरक्की के संकेत, जानिए राशिफल

Last Updated:

Kark Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए स्वास्थ के लिहाज से आज का दिन सावधानी भरा रहने वाला है. आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अधिक काम की वजह से मानसिक थकान महसूस हो सकती है. आज पर्याप्त पानी पिएं और समय पर भोजन करें. बाहर का तला-भुना भोजन कम लें.

नैनीताल: कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिनांक 18 जुलाई 2026, शनिवार का दिन सामान्य से अधिक शुभ रहने वाला है. आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है और दिनभर पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और वलियान योग का प्रभाव बना रहेगा. ज्योतिष के अनुसार, वलियान योग व्यक्ति को आत्मविश्वास, कार्यक्षमता और नई जिम्मेदारियां निभाने की क्षमता प्रदान करता है. हालांकि आज राहुकाल सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा. इस दौरान किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचना बेहतर रहेगा.

उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि वालों के लिए स्वास्थ के लिहाज से आज का दिन सावधानी भरा रहने वाला है. आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अधिक काम की वजह से मानसिक थकान महसूस हो सकती है. आज पर्याप्त पानी पिएं और समय पर भोजन करें. बाहर का तला-भुना भोजन कम लें.

करियर और नौकरी
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यभार सामान्य से अधिक रह सकता है. ऑफिस में आपको आज नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है. वहीं वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन समय पर कार्य पूरा करने का दबाव भी रहेगा. यदि आप सरकारी नौकरी, प्रशासन, बैंकिंग या शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज आपके काम की सराहना हो सकती है. सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें और किसी भी प्रकार की बहस से बचें, धैर्य और अनुशासन आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होंगे.

व्यवसाय और आर्थिक स्थिति
कर्क राशि के व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने के संकेत हैं. पुराने ग्राहकों से अच्छा सहयोग मिलेगा और रुका हुआ भुगतान मिलने की संभावना बन सकती है. हालांकि किसी नए निवेश या बड़ी खरीदारी से पहले सभी दस्तावेज अच्छी तरह जांच लें. किसी के कहने पर जल्दबाजी में पैसा लगाने से बचें. इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन, आभूषण या महंगी वस्तुओं की खरीदारी करते समय विशेष सतर्कता बरतें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है.

लव लाइफ और पारिवारिक जीवन
कर्क राशि के जातकों को आज प्रेम संबंधों में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है. आज किसी छोटी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है, इसलिए अपने साथी से खुलकर बातचीत करें. वहीं विवाहित लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और घर का माहौल सकारात्मक रहेगा. यदि लंबे समय से किसी रिश्तेदार से दूरी बनी हुई है तो आज बातचीत शुरू करने का अच्छा अवसर मिल सकता है.

महिला जातकों के लिए दिन
आज कर्क राशि की महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. यदि आभूषण, वाहन या कोई महंगी वस्तु खरीदने का विचार है तो गुणवत्ता, बिल और दस्तावेजों की पूरी जांच अवश्य करें. किसी भी आकर्षक ऑफर या ऑनलाइन खरीदारी में बिना पुष्टि के भुगतान न करें. ऑफिस पर आपकी मेहनत की सराहना होगी, लेकिन किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें. घरेलू महिलाओं के लिए भी दिन व्यस्त रहेगा, हालांकि परिवार का सहयोग मिलता रहेगा.

छात्रों के लिए दिन
कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने का है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं. नई चीजें सीखने में रुचि बढ़ेगी. हालांकि मोबाइल, सोशल मीडिया या दोस्तों के साथ अधिक समय बिताने से पढ़ाई प्रभावित हो सकती है. यदि किसी इंटरव्यू या परीक्षा की तैयारी चल रही है तो आत्मविश्वास बनाए रखें और नियमित अभ्यास करें.

कर्क राशिफल: दिशा शूल
आज का दिशा शूल पूर्व दिशा है, कर्क राशि के जातकों को आज पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचना शुभ रहेगा.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: काला, भूरा
उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि वालों के लिए आज किसी शनि मंदिर में सरसों का तेल, काला वस्त्र, उड़द की दाल चढ़ाना शुभ और फलदायक रहेगा.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed