15 अगस्त तक सावधान रहें ये 4 राशियां! सूर्य के राशि परिवर्तन से होगा नुकसान

15 अगस्त तक सावधान रहें ये 4 राशियां! सूर्य के राशि परिवर्तन से होगा नुकसान

पूर्णिया: सूर्य देव के राशि परिवर्तन से आने वाला समय कुछ राशियों के लिए बेहद भाग्यशाली रहने वाला है. तो वहीं कुछ राशि के जातकों को यह भारी आर्थिक व मानसिक नुकसान पहुंचा सकता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार बीते 16 जुलाई को सूर्य देव अपनी राशि बदलकर अब कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं. सूर्य का यह गोचर अगले एक महीने यानी 15 अगस्त तक कई राशियों के जीवन में उथल-पुथल मचाने वाला है.

पूर्णिया के प्रसिद्ध पंडित दयानाथ मिश्र के मुताबिक आने वाला एक महीना 4 विशेष राशियों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा. इस दौरान कामकाज में रुकावट, पारिवारिक क्लेश, मानसिक तनाव, जीवनसाथी से अनबन, वाहन दुर्घटना और भूमि विवाद जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

पंडित जी के अनुसार, जानें किन राशियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं और उनसे बचने के क्या उपाय हैं.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय काफी मानसिक तनाव और दिक्कतें लेकर आएगा. इस राशि के गोचर भाव में सूर्य और गुरु दोनों व्यय (खर्च) स्थान पर बैठे हैं. साथ ही गुरु पर केतु का प्रभाव होने से परेशानियां और अधिक बढ़ सकती हैं. शारीरिक स्वास्थ्य के लिहाज से शुक्र के साथ केतु की युति होने के कारण सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा.

इन समस्याओं से रहें सावधान?
जीवनसाथी को कष्ट, स्वयं को सर्दी-खांसी, जुकाम, पेट संबंधी विकार और यूरिन इन्फेक्शन (पेशाब में जलन) की शिकायत हो सकती है. अष्टम भाव में शनि की मौजूदगी विशेष नुकसान करा सकती है.

उपाय: इस दौरान नियमित रूप से संकटमोचन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का यह गोचर अनुकूल नहीं रहने वाला है. इस राशि के नीचे के भाव में चंद्रमा मौजूद है, जिस पर सूर्य या शनि की सीधी दृष्टि नहीं पड़ रही है. हालांकि, राहु-केतु की स्थिति के कारण बन रहा कालसर्प दोष इन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान करेगा.

समस्याएं: कार्यों में बेवजह की रुकावटें, निर्णय लेने में भ्रम और भारी मानसिक कष्ट उठाना पड़ सकता है.

उपाय: वृश्चिक राशि के जातक किसी योग्य ज्योतिषी की सलाह पर मूंगा रत्न धारण करें. नियमित रूप से हनुमान जी की पूजा करें, मंगलवार का उपवास रखें और हर मंगलवार को मंदिर जाकर हनुमान जी को लाल सिंदूर अर्पित कर उनका आशीर्वाद लें.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए समय मिलाजुला रहेगा. मंगल की उच्च दृष्टि पड़ने से कुछ कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन गुरु की दृष्टि के कारण समय-समय पर मन में अशांति बनी रहेगी. इस गोचर के प्रभाव से जीवन में अचानक कई बड़े बदलाव या उथल-पुथल देखने को मिल सकते हैं.

समस्याएं: जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है. स्वयं को पेट से जुड़ी बीमारियां और पेशाब में जलन जैसी समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है.

उपाय: इस राशि के जातक सुबह उठकर सबसे पहले पानी (जल) का दर्शन करें. इसके साथ ही हनुमान जी की आराधना करने से संकट दूर होंगे और उन्नति के मार्ग खुलेंगे.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों पर वर्तमान में शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल रहा है. गोचर में शरीर (लग्न) पर राहु बैठा हुआ है. इस वजह से सूर्य का कर्क राशि में जाना इनके लिए शुभ संकेत नहीं है.

समस्याएं: धन भाव पर शनि की दृष्टि होने के कारण स्थानीय लोगों से विवाद, पारिवारिक कलह, बेवजह की मानसिक परेशानी, धन हानि और पेट संबंधी बीमारियां आपको घेर सकती हैं.

उपाय:
आने वाली सभी मुश्किलों को कम करने के लिए कुंभ राशि के जातकों को नियमित रूप से हनुमान जी और भगवान महादेव (शिव जी) की संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना करनी चाहिए. इससे विशेष लाभ मिलेगा.

Source link

You May Have Missed