क्या आपने भी फोन में लगा रखा है देवी-देवताओं का वॉलपेपर? 99% लोग करते हैं ये भयानक पाप
आपने भी फोन में लगा रखा है देवी-देवताओं का वॉलपेपर? 99% लोग करते हैं ये पाप
Last Updated:
Dharma Aastha : मोबाइल में देवी-देवताओं का वॉलपेपर लगाने वाले सावधान हो जाएं. जरा सी चूक आपको पाप के कुएं में धकेल सकती है. अक्सर लोग मोबाइल में अलग-अलग देवी देवताओं की तस्वीर को लगाकर मनोरथ सिद्धि की कामना करते हैं. विंध्यधाम के आचार्य पं. अनुपम महाराज लोकल 18 से बताते हैं कि फोन में देवी-देवताओं की तस्वीर लगाने के बाद नियमों का पालन न करना आपको पुण्य की बजाय पाप का भागीदार बना सकता है. पंडित अनुपम महाराज कहते हैं कि फोन में देवी-देवताओं की तस्वीर लगाना बहुत उत्तम है, इससे सद्बुद्धि आएगी, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखें.
मिर्जापुर. अगर आप अपने मोबाइल फोन के वॉलपेपर पर भगवान की तस्वीर को लगाते हैं. अलग-अलग देवी देवताओं की तस्वीर को लगाकर मनोरथ की सिद्धि को लेकर कामना करते हैं. देवी-देवताओं की तस्वीर लगाने के बाद नियमों का पालन न करने से आपको पुण्य की बजाय पाप का भागीदार बनना पड़ सकता है. अगर आप भी अपने फोन में देवी-देवताओं की तस्वीर को लगा रहे हैं तो विंध्यधाम के आचार्य पं. अनुपम महाराज की इन चेतावनियों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है. पंडित अनुपम महाराज लोकल 18 से बताते हैं कि देवी मां की फोटो मोबाइल पर लगाना गलत नहीं है. लेकिन मोबाइल पर यदि मां का फोटो लगा है तो मोबाइल बाथरूम में लेकर न घुसें. आज के ज्यादातर युवा बाथरूम में भी मोबाइल लेकर जाते हैं. अगर उसमें मां की तस्वीर लगी है, तो यह ठीक नहीं है.
नाराज नहीं होतीं
पंडित अनुपम महाराज कहते हैं कि आप मोबाइल को उठाएं, मां का चेहरा दिख रहा है, मां का स्वरूप दिख रहा है, प्रणाम करते हैं. यह बहुत उत्तम है, इससे सद्बुद्धि आएगी, लेकिन मां का फोटो लगाकर फोन को पैर से स्पर्श न करें. मोबाइल को कहीं भी न फेकें. इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए. मां तो सर्वोपरि है. पराअम्बा है. इंसान नाराज होता है. मां नाराज नहीं होती. पुत्र-कुपुत्र कहा गया है, लेकिन माता कुमाता नहीं होती. यह तो भगवती है. आज तक किसी पर नाराज हुई ही नहीं. मां सब पर कृपा बरसाती है.
ये काम भी न करें
पंडित अनुपम महाराज कहते हैं कि लेकिन आपके कर्मों का फल आपको मिलता है. कर्म आप जैसा करेंगे, वैसा आपको झेलना पड़ेगा. उसमें मां की नाराजगी का कोई भी विषय नहीं आता. डीपी पर मां की तस्वीर लगाकर बाथरूम जाने से पुण्य का नाश होता है. भोजन करते समय मोबाइल का स्पर्श न करें. दूर रख लें. क्योंकि अगर मां की फोटो को लगाए हैं, तो मां का भाव आपसे जुड़ा है और आपका भाव मां से जुड़ा है. जिस प्रकार से तस्वीर घर में रखी जाती है, उसी प्रकार से मोबाइल को भी सहेज कर रखें जैसे उसमें मां का वास है.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें


