अगले सप्ताह के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, वृश्चिक समेत 5 राशियों को होगा अच्छा फायदा, ह
Last Updated:
Baba Vanga Weekly Rashifal Prediction 2026: जुलाई के इस सप्ताह को लेकर बाबा वेंगा से जुड़ी भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई हैं. बताया जा रहा है कि 20 से 26 जुलाई तक का समय मिथुन, कन्या समेत 5 राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है. इन राशियों को तरक्की के नए अवसर मिलेंगे और किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के भी योग बन रहे हैं. आइए देखते हैं 20 से 26 जुलाई को लेकर कई गईं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में किन किन राशियों को लाभ होने वाला है…
Baba Vanga Weekly Horoscope 2026: दुनिया की चर्चित भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं. हालांकि उनकी भविष्यवाणियों को लेकर स्वतंत्र रूप से पुष्ट नहीं की जा सकती लेकिन सोशल मीडिया और इंटरनेट पर उनके नाम से इस तरह की चर्चाएं होती रहती हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं और प्रचलित दावों के आधार पर, आने वाले सप्ताह यानी 20 से 26 जुलाई तक का समय मिथुन, कन्या, धनु समेत 5 राशियों के लिए सकारात्मक संकेत बताए जा रहे हैं. इन राशियों को आने वाले सप्ताह में किसी से अटके धन की प्राप्ति होगी और निवेश करने के भी अच्छे मौके मिलने की भी संभावना बन रही है. साथ ही पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रही परेशानियां भी खत्म होती जाएंगी. आइए देखते हैं 20 से 26 जुलाई के सप्ताह को लेकर कई गईं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में किन किन राशियों के लिए फलदायक रहने वाला है…
मिथुन राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, मेष राशि वालों को 20 से 26 जुलाई तक के समय नए अवसर लेकर आ सकता है. मेष राशि वालों के आने वाले सप्ताह में करियर में लंबे समय से रुके कार्य गति पकड़ सकते हैं और कई प्रतिष्ठित लोगों से जान-पहचान भी बढ़ेगी, जिनसे भविष्य में लाभ होगा. इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलने की संभावना है, जबकि व्यापारियों को नए ग्राहकों और लाभदायक सौदों से फायदा हो सकता है. वहीं परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे जरूरी चीजों पर बिना किसी परेशानी के खर्च कर पाएंगे.
कन्या राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, कन्या राशि वालों का 20 से 26 जुलाई तक का समय मेहनत का फल दिलाने वाला माना जा रहा है. इस राशि के जो जातक काफी समय से मकान व वाहन खरीदना चाहते हैं तो इस सप्ताह आपके लिए शुभ स्थिति बन रही है. साथ ही कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं और नई जिम्मेदारियां मिलने के योग बन सकते हैं, जो आपके करियर के लिए फायदेमंद रहेगा. छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी भी लग सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और परिवार के सदस्यों का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा.
धनु राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, धनु राशि वालों का 20 से 26 जुलाई तक का समय आत्मविश्वास और सफलता से भरा रह सकता है. धनु राशि वालों के रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना बन रही है और परिवार में किसी खास सदस्य का आगमन हो सकता है, जिससे सभी घरवाले काफी प्रसन्न नजर आएंगे. अगर आप नई नौकरी या बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो इस सप्ताह परिस्थितियां अनुकूल हैं. दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी और आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है. किसी मित्र की मदद से आपके कई घरेलू कार्य पूरे होंगे और लव लाइफ में चल रही परेशानियां भी धीरे-धीरे दूर होती जाएंगी.
कुंभ राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, कुंभ राशि वालों के लिए 20 से 26 जुलाई तक का समय करियर और वित्तीय मामलों में लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं. इस राशि के नौकरी पेशा जातक ऑफिस में साथ काम करने वालों के साथ अच्छे से कार्यों को पूरा करेंगे और ऑफिस में मौज-मस्ती भी बनी रहेगी. काफी समय के बाद आपको परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और सिंगल जातकों के लिए रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है. कई जरूरी चीजें पूरी होने से आपका मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. साथ ही पुराने निवेश से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
मीन राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, मीन राशि वालों के लिए 20 से 26 जुलाई तक का समय कई मायनों में शुभ माना जा रहा है. मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और आय के नए स्रोत बन सकते हैं, जिससे परिवार की सभी जरूरतों को पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे. अगर आप कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंसे हुए हैं तो इस सप्ताह आपको मुक्ति मिलने की संभावना बन रही है. नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के अवसर मिलेंगे. साथ ही परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. इस सप्ताह मीन राशि वालों के लंबे समय से रुकी योजनाओं पर काम आगे बढ़ सकता है.
About the Author

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें


