Aaj Ka Meen Rashifal: शुक्रवार का दिन मीन राशि के लिए खास, कारोबार में होगी तरक्की और रिश्
Last Updated:
Aaj Ka Meen Rashifal: मीन राशि के जातकों के लिए 17 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार इस हफ्ते के सबसे अच्छे दिनों में से एक रहने वाला है. क्योंकि आज के दिन सबसे अधिक फायदा व्यापार से संबंधित कार्यों में होने वाला है.
Aaj Ka Meen Rashifal: मीन राशि के जातकों के लिए 17 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार इस हफ्ते के सबसे अच्छे दिनों में से एक रहने वाला है क्योंकि आज के दिन सबसे अधिक फायदा व्यापार से संबंधित कार्यों में होने वाला है. हर व्यक्ति को धन से संबंधित फायदा होने पर वह बहुत ही प्रसन्न चित्त रहता है जिसकी वजह से वह खुद की जीवन में तो खुशी रहती है और परिवार में भी खुशहाली होती है. सागर की ज्योतिष आचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ पंडित शोभित शास्त्री महाराज बताते हैं कि शुक्रवार के दिन मीन राशि के जातकों के लिए शुभ अंक तीन रहने वाला है और भाग्य अंक कर रहेगा. आज के दिन अगर आप कोई नया कार्य या बड़ा कार्य करने जा रहे हैं तो वह भाग्य अंक और शुभ अंक से शुरुआत करें, इसमें सफलता मिलेगी.
बिजनेस व्यापार
मीन राशि वाले जातकों के लिए 17 जुलाई 2026 का दिन कार्यक्षेत्र में बिजनेस-व्यापार से संबंधित लंबा लाभ प्राप्त होने वाला है. प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य में आपको सफलता मिलेगी. कपड़ा और फर्नीचर वाला व्यापार भी काफी लाभदायक साबित होगा. इस दिन कार्यों के संबंध नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और आज के दिन उधारी देने से बचना है.
लव लाइफ
इनकी लव लाइफ बहुत ही प्रसन्नता दायक रहेगी. जीवन में खुशी रहेगी. अपने पार्टनर से संतुष्ट रहेंगे. आपका पार्टनर आपके प्रति आकर्षित रहेगा. आपकी हर एक परेशानी को समझने वाला होगा. हर एक परेशानी में साथ देगा.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो मीन राशि वाले जातकों के लिए नेत्र से संबंधित प्रॉब्लम हो सकती है. आंखों में जलन हो सकती है और आंसू आने की समस्या हो सकती है. पैरों के तलवे में जलन हो सकती है और हड्डी या जोड़ से संबंधित परेशानी भी आ सकती है. मीन राशि के जातक 17 जुलाई 2026 को इस बात का ध्यान रखें कि उनके लिए ईशान कोण में नहीं जाना है, वहां नहीं चलना है और दिन भर सावधानी बरतना है.
शिक्षा में परिवर्तन
बच्चों की शिक्षा में परिवर्तन आएगा. उनके लिए आज का दिन बहुत ही प्रसन्नता दायक रहेगा. उनका मन, कैपेसिटी, आईक्यू लेवल बहुत अच्छा रहेगा और इसमें परिवर्तन देखने को मिलेगा, जो लोग प्राइवेट जॉब की तलाश में परेशान हो रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी मिल सकती है. सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले बच्चे आज के दिन इससे संबंधित कोई फॉर्म डालते हैं और अन्य कार्य करते हैं तो उनके लिए भी यह अच्छा साबित हो सकता है.
उपाय
इन सारी समस्याओं से निपटने के लिए और मुक्ति प्राप्त करने के लिए सारी मनोरथ पूर्ण करने के लिए एक विशेष उपाय करना होगा. आपको पीपल का एक पत्ता लेना है और उसे पर पहले हल्दी का लेपन करना है. इसी तरह दही का लेपन करना है और फिर पीपल वृक्ष के नीचे बैठकर ही पूजन करना है. चंदन, चावल, धूप-दीप, अगरबत्ती लगाना है. उस पत्ते को एक पेपर में लपेटकर अपनी जेब में रखना है और पूरा दिन व्यतीत करना है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें


