आज सिंह राशि वालों को व्यापार में मिलेंगे नए अवसर,रुके काम होंगे पूरे, करें ये उपाय
Last Updated:
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार शुक्रवार 17 जुलाई 2026 का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए कई मामलों में सकारात्मक रहने वाला है. आज कुंडली में सिंह लग्न उदित हो रहा है और मघा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. लग्न में सूर्य और गुरु की युति बन रही है, जबकि चंद्रमा, शुक्र और केतु एक साथ विराजमान हैं.
खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार शुक्रवार 17 जुलाई 2026 का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए कई मामलों में सकारात्मक रहने वाला है. आज कुंडली में सिंह लग्न उदित हो रहा है और मघा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. लग्न में सूर्य और गुरु की युति बन रही है, जबकि चंद्रमा, शुक्र और केतु एक साथ विराजमान हैं. यह ग्रह स्थिति नए अवसर, सामाजिक संपर्क और आर्थिक लाभ के संकेत दे रही है. नौकरीपेशा लोगों को सहयोग मिलेगा, वहीं साझेदारी में काम करने वाले व्यापारियों को अच्छा फायदा मिलने की संभावना है.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
आज का दिन कारोबार करने वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है. धन भाव में चंद्रमा, शुक्र और केतु की युति आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद करेगी. नए लोगों से संपर्क बनने के साथ व्यापार के विस्तार के अवसर मिल सकते हैं. साझेदारी में काम करने वालों को विशेष लाभ मिलने के योग हैं. सफेद वस्तुओं से जुड़े कारोबार या निवेश भविष्य में अच्छा मुनाफा दे सकते हैं. हालांकि शेयर बाजार या अधिक जोखिम वाले निवेश से आज दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा.
करियर और शिक्षा राशिफल
नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. किसी टीम या ग्रुप प्रोजेक्ट में काम कर रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. हालांकि बारहवें भाव में बुध की स्थिति के कारण बातचीत में सावधानी रखने की सलाह दी गई है. छोटी-सी बात भी विवाद का कारण बन सकती है. विद्यार्थियों के लिए दिन मेहनत का अच्छा परिणाम देने वाला रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता के संकेत मिल रहे हैं.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहने की संभावना है. मौसम में बदलाव का असर कुछ लोगों पर दिखाई दे सकता है, जिससे हल्की सर्दी, थकान या अन्य छोटी परेशानियां हो सकती हैं. हालांकि किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या के संकेत नहीं हैं. संतुलित खानपान और पर्याप्त आराम करने से दिन आराम से गुजर सकता है.
परिवार जीवन एवं प्रेम संबंध
घर का माहौल सुखद बना रहेगा. परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल रहेगा. पति-पत्नी के बीच आपसी समझ और प्रेम बढ़ेगा. प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी. जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वे अपने भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं. रिश्तों में विश्वास और अपनापन बढ़ने के योग बन रहे हैं.
आज के शुभ अंक और उपाय
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार सिंह राशि के लिए आज 7 अंक सबसे शुभ माना गया है. इसके अलावा 1, 2 और 8 अंक भी सकारात्मक परिणाम देने वाले रहेंगे. शुभ फल प्राप्त करने के लिए सुबह भगवान सूर्य की आराधना करना लाभकारी रहेगा.


