नौकरी-बिजनेस में टालें बड़ी डील, पर लव लाइफ संवारने का है बेस्ट मौका
Gemini Horoscope Today 17 July: आज 17 जुलाई यानी शुक्रवार का दिन है. आज के दिन मघा नक्षत्र बन रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. इसी के साथ ही आज वैनायकी गणेश चतुर्थी भी है. महिलाएं अपनी संतान की दीर्घायु के लिए आज के दिन व्रत करती हैं. आज के दिन सूर्य मिथुन राशि से कर्क राशि में संचार करेंगे. आज के दिन गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन भी है और आज गौरी मां के पूजन से मिथुन राशि वाले लोगों की मनोकामना पूर्ण हो सकती है.
देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि इस समय सूर्य और चंद्रमा एक साथ बैठे हुए हैं, जिन्हें महिला और पुरुष का प्रतीक माना जाता है; इसीलिए उत्तर भारत में बारिश होने की संभावना है. वहीं, जब बुध की अस्त अवस्था होती है तब भी बारिश होने की संभावना होती है. बुध और शुक्र इस समय आमने-सामने हैं. इसके साथ ही राहु का प्रभाव भी बना हुआ है, जो बादल का प्रतीक है, इसलिए आज के दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस समय राहु ‘भोजन अवस्था’ में है, जिसका मतलब है कि राजभय, कष्ट, हानि और बदनामी के संकेत हैं.
मिथुन राशि के लिए ‘राजभय’ और भ्रम की स्थिति
उन्होंने कहा कि राजभय का अर्थ है कि मिथुन जातक कोई काम कानून के विरुद्ध कर सकते हैं या कानून मिथुन राशि वाले लोगों के विरुद्ध कोई कार्रवाई कर सकता है. उन्होंने कहा कि राहु और सूर्य की स्थिति के कारण मिथुन जातक गलत रास्ते पर जा सकते हैं. उन्होंने बताया कि मिथुन राशि वाले लोग आज कन्फ्यूजन (भ्रम) में रहेंगे और उन्हें बड़े डिसीजन (निर्णय) लेने में मुश्किल होगी, क्योंकि उन्हें आगे का रास्ता नजर नहीं आएगा.
उन्होंने बताया कि इस समय राहु, बुध को भी देख रहा है जो कि लग्न के स्वामी हैं, इस वजह से मिथुन राशि वाले लोगों को शारीरिक कष्ट भी झेलना पड़ सकता है. इसलिए आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी है. इस समय मिथुन राशि वाले लोगों के माता-पिता को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि मिथुन जातकों का आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला है. उन्होंने कहा कि मिथुन राशि के जातकों को आज अपनी शारीरिक ऊर्जा और मानसिक शांति के बीच संतुलन बनाने की विशेष जरूरत होगी, क्योंकि दिनभर की भागदौड़ और काम के दबाव के चलते शाम तक आपको हल्की थकान, आंखों में खिंचाव या सिरदर्द महसूस हो सकता है.
उन्होंने कहा कि आज मिथुन जातकों को मौसमी बीमारियों और ठंडी चीजों के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है ताकि गले या श्वसन तंत्र में कोई समस्या न हो. मानसिक तनाव को दूर रखने के लिए आज योग, ध्यान या संगीत का सहारा लें. याद रखें कि काम के साथ-साथ शरीर को पर्याप्त आराम देना भी उतना ही जरूरी है. अपनी खान-पान की आदतों में सुधार करें और भरपूर पानी पिएं तथा बाहर के जंक फूड से पूरी तरह दूरी बनाकर रखें ताकि पेट से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सके. उन्होंने कहा कि आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है, क्योंकि आज उन्हें भी शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है.
बिजनेस में आज न उठाएं कोई बड़ा कदम
ज्योतिषाचार्य का कहना है कि बिजनेस से जुड़े लोग भी आज संभलकर रहें और कोई भी बड़ी डील साइन न करें. अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट या जरूरी काम को करने की योजना आज के दिन बना रहे हैं, तो उसे फिलहाल टाल दीजिए. उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर सहकर्मियों और कर्मचारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें, क्योंकि उनका सहयोग आपके काम को आसान बनाएगा. अगर आप उनसे उलझते हैं तो यह आपके लिए ही नुकसानदेह साबित होगा.
गलतफहमी की भेंट न चढ़ने दें रिश्ता
आज के दिन मिथुन जातकों की लव लाइफ में कुछ बेहद खास नहीं होने वाला है. वहीं मिथुन राशि के लोग अगर अपने पार्टनर्स के लिए एफर्ट्स (प्रयास) दिखाते हैं, तो प्रेम संबंधों में आकर्षण और संवेगात्मक गहराई देखने को मिलेगी, जिससे आपका पार्टनर आपकी ओर खिंचा चला आएगा. अगर आपके बीच पिछले कुछ समय से कोई अनबन या गलतफहमी चल रही थी, तो आज बातचीत के जरिए उसे हमेशा के लिए सुलझाने का सबसे बेहतरीन मौका है. अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें और साथी की बात को भी पूरे धैर्य से सुनें. सिंगल जातकों के लिए आज का दिन किसी खास व्यक्ति से मुलाकात का संकेत दे रहा है.


