घर में हर बात पर हो रही बहस, तो आज ही अपनाएं कपूर और तेजपत्ता का यह उपाय

घर में हर बात पर हो रही बहस, तो आज ही अपनाएं कपूर और तेजपत्ता का यह उपाय

Last Updated:

अगर घर में बिना वजह तनाव, झगड़े या नकारात्मक माहौल बना रहता है तो वास्तु मान्यताओं के अनुसार कपूर और तेजपत्ता जलाना शुभ माना जाता है. जानिए महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य के अनुसार इसे जलाने का सही समय और इससे जुड़े धार्मिक विश्वास.

फरीदाबाद: अगर आपके घर में बिना किसी वजह के तनाव बना रहता है… छोटी-छोटी बातों पर बहस होने लगती है या फिर आपको लगता है कि घर का माहौल पहले जैसा शांत नहीं रहा, तो वास्तुशास्त्र में एक आसान उपाय बताया गया है. इस उपाय में कपूर और तेजपत्ता एक साथ जलाने की सलाह दी जाती है. माना जाता है कि इन दोनों चीजों का धुआं घर के वातावरण को शुद्ध करने में मदद करता है और घर में सकारात्मक माहौल बनने लगता है. यही वजह है कि कई लोग सुबह या शाम की पूजा के समय इस उपाय को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते हैं.

वास्तु मान्यता के अनुसार जब घर का माहौल अच्छा रहता है तो परिवार के लोगों के बीच प्यार और अपनापन भी बढ़ता है. साथ ही मन को भी शांति महसूस होती है. हालांकि यह धार्मिक और वास्तु मान्यताओं पर आधारित उपाय है और इसे इसी रूप में देखा जाना चाहिए.

कपूर और तेजपत्ता वाला उपाय

Local18 से बातचीत में बल्लभगढ़ उदासीन साधु आश्रम के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि कपूर के साथ तेजपत्ता जलाने से घर का वातावरण शुद्ध होने लगता है. इससे नकारात्मक ऊर्जा का असर कम होता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ने लगता है. जैसे हवन और यज्ञ के दौरान माहौल बदल जाता है. उसी तरह कपूर और तेजपत्ता जलाने से भी घर में अच्छा वातावरण बनता है. महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं हैं कि जब घर का माहौल शांत रहता है तो मन भी शांत रहता है. बार-बार गुस्सा आने की आदत कम होने लगती है और चिड़चिड़ापन भी धीरे-धीरे दूर हो सकता है. कई बार छोटी-छोटी बातों पर पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगते हैं, लेकिन घर का माहौल अच्छा रहने से ऐसे झगड़े भी कम हो सकते हैं.

कपूर और तेजपत्ता जलाने का सबसे अच्छा समय शाम

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि कपूर और तेजपत्ता जलाने का सबसे अच्छा समय शाम माना जाता है. हालांकि अगर कोई चाहे तो सुबह भी इसे जला सकता है. शाम के समय इसे जलाने से पूरे घर में इसकी खुशबू फैलती है और वातावरण हल्का महसूस होता है. वास्तु मान्यता है कि इसका धुआं घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को कम करने में मदद करता है. इससे परिवार के लोगों को मानसिक शांति मिलती है और घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है.

कपूर और तेजपत्ता जलाने से घर में सुख, शांति और बरकत

वास्तु मान्यताओं के अनुसार नियमित रूप से कपूर और तेजपत्ता जलाने से घर में सुख, शांति और बरकत बनी रहती है. ऐसी भी मान्यता है कि इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं. लोग मानते हैं कि इससे आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगता है और घर में खुशहाली बनी रहती है. हालांकि इन बातों का आधार धार्मिक और वास्तु मान्यताएं हैं. इन्हें आस्था के रूप में ही देखा जाना चाहिए.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed