तुला राशि वालों की चमक सकती है किस्मत, करियर और निवेश में लाभ के योग

तुला राशि वालों की चमक सकती है किस्मत, करियर और निवेश में लाभ के योग

Last Updated:

Aaj ka Tula Rashifal. 16 July 2026: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन करियर, आय और प्रतिष्ठा के लिहाज से शुभ रहने वाला है. शाम 7:51 बजे तक चंद्रमा दशम भाव में रहकर कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएंगे, जबकि इसके बाद एकादश भाव में प्रवेश कर लाभ और इच्छापूर्ति के योग बनाएंगे. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और व्यापारियों को निवेश व नई डील से लाभ मिलने की संभावना है. मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा तथा स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करना शुभ फल देगा.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि के जातकों के लिए 16 जुलाई यानी आज का दिन मेहनत, जिम्मेदारियों और उपलब्धियों का संतुलित मेल लेकर आया है. आज दिन के अधिकांश समय यानी शाम 7 बजकर 51 मिनट तक चंद्रमा आपकी राशि से दशम भाव में कर्क राशि में विराजमान रहेंगे. यह भाव कर्म, करियर, प्रतिष्ठा और कार्यक्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है. इसके बाद चंद्रमा सिंह राशि में आपके एकादश भाव यानी लाभ, आय, इच्छापूर्ति और मित्रों के भाव में प्रवेश करेंगे.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार कार्यक्षेत्र में आज आपका पूरा ध्यान लंबे समय से पेंडिंग कार्यों को पूरा करने पर रहेगा. आपकी मेहनत, अनुशासन और बेहतर मैनेजमेंट क्षमता अधिकारियों और सहकर्मियों को प्रभावित करेगी. यदि किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी पर काम कर रहे हैं तो उसमें अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों को आज वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और  काम की सराहना भी होगी.

निवेश से लाभ मिलने के बन रहे योग 

व्यापारियों के लिए आज के दिन का पहला भाग सामान्य रहेगा, लेकिन शाम के बाद परिस्थितियां तेजी से आपके पक्ष में बदल सकती है.  नए ग्राहक मिलने किसी रुकी हुई डील के आगे बढ़ने या निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं. यदि आप भविष्य के लिए निवेश की योजना बना रहे हैं तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा.

मित्रों और शुभचिंतकों से हो सकती है मुलाकात

काम की व्यस्तता के कारण आज आप दिनभर परिवार को अधिक समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन शाम के बाद वातावरण सुखद रहेगा. मित्रों और शुभचिंतकों से मुलाकात हो सकती है. सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा.  पिता और परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन अच्छा रहेगा. ऊर्जा बनी रहेगी और मानसिक संतुलन भी अच्छा रहेगा .

तुला राशि के जातक करें ये उपाय

आज गुरुवार का दिन है जो भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना का दिन है. तुला राशि के जातक सुबह या शाम किसी विष्णु-लक्ष्मी मंदिर में जाकर चने की दाल और गुड़ अर्पित करें तथा श्रद्धापूर्वक भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करें. ऐसा करने से भाग्य मजबूत होगा. साथ ही आर्थिक उन्नति के मार्ग खुलेंगे और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होगा.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed