मकर राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे भगवान विष्णु, धन-करियर में मिलेगा लाभ

मकर राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे भगवान विष्णु, धन-करियर में मिलेगा लाभ

Last Updated:

Aaj ka Makar Rashifal 16 July 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है. आज भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है और लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, आय के नए स्रोत बन सकते हैं और नौकरी-व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं. परिवार में प्रेम और सौहार्द बढ़ेगा, जबकि विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा. भगवान विष्णु की पूजा और “ॐ विष्णवे नमः” मंत्र का जाप करना विशेष फलदायी माना गया है.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए 16 जुलाई यानी गुरुवार का दिन नई संभावनाओं और सकारात्मक बदलावों का संकेत दे रहा है. आज कई ऐसे कार्य पूरे हो सकते हैं, जो लंबे समय से अटके हुए थे. भाग्य का साथ मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफलता मिल सकती है. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. रुका हुआ धन मिलने, आय के नए स्रोत बनने या किसी लाभदायक अवसर के मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जबकि व्यापारियों को नए सौदों से फायदा हो सकता है.

ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी के अनुसार सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और किसी शुभ कार्य में शामिल होने का योग भी बन रहा है. विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. यह दिन नई शुरुआत, आत्मविश्वास और प्रगति की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.

स्वास्थ्य रहेगा बेहतर, ऊर्जा से भरपूर रहेगा दिन

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन राहत देने वाला रहेगा. यदि पिछले कुछ समय से किसी शारीरिक परेशानी या मानसिक तनाव से जूझ रहे थे, तो उसमें सुधार के संकेत मिलेंगे. नियमित योग, प्राणायाम और संतुलित भोजन आपके स्वास्थ्य को और बेहतर बनाएंगे. दिनभर सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास बना रहेगा.

व्यापार और नौकरी में मिलेगा लाभ

व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन नई संभावनाएं लेकर आएगा. किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं या रुका हुआ कार्य पूरा होने की संभावना है. आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके कार्यों की सराहना होगी. नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं, जो भविष्य में उन्नति का मार्ग खोलेंगी.

रिश्तों में बढ़ेगी मिठास, परिवार का मिलेगा साथ

पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और घर में प्रेम व सौहार्द का वातावरण बना रहेगा. भाई-बहनों और रिश्तेदारों के साथ संबंध और मजबूत होंगे. प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा तथा प्रेमी-प्रेमिका के बीच चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. दांपत्य जीवन भी मधुर रहेगा.

मकर राशि के जतक करें ये उपाय

मकर राशि के जातक गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करें और श्रद्धापूर्वक “ॐ विष्णवे नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. गौ सेवा करें तथा किसी जरूरतमंद को पीली वस्तु का दान करें. इससे भाग्य का साथ मिलेगा, आर्थिक उन्नति होगी और जीवन में सुख-समृद्धि का संचार होगा.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed