किचन में तवा रखने की एक गलती और घर का सदस्य बन जाएगा नशेड़ी! आज ही करें ये छोटे बदलाव, चमक

किचन में तवा रखने की एक गलती और घर का सदस्य बन जाएगा नशेड़ी! आज ही करें ये छोटे बदलाव, चमक

Last Updated:

Tawa And Rahu Connection Vastu: क्या आपके किचन का तवा परिवार के सदस्यों में नशे की लत का कारण बन सकता है? वास्तु शास्त्र में ऐसी कई मान्यताएं हैं जो बताती हैं कि घर में रखी कुछ चीजें नकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकती हैं. इन छोटे-छोटे बदलावों से आप अपने परिवार की किस्मत बदल सकते हैं और उन्हें नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रख सकते हैं. जानिए कैसे सही दिशा और तरीके से तवे का इस्तेमाल आपके घर में सुख-शांति ला सकता है…

Zoom

Tawa And Rahu Connection Vastu: वास्तु शास्त्र में किचन को घर का हृदय माना गया है, यहीं से सभी घरवालों को ऊर्जा मिलती है. साथ ही यह स्थान घर की सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रमुख केंद्र माना गया है. वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, किचन में उपयोग होने वाली प्रत्येक वस्तु का अपना विशेष महत्व होता है. इन्हीं में से एक है तवा, जिसे वास्तु में राहु का प्रतिनिधि माना जाता है. मान्यता है कि अगर तवे का सही तरीके से उपयोग और रख-रखाव ना किया जाए, तो इसका नकारात्मक प्रभाव घर के वातावरण पर पड़ सकता है. साथ ही राहु की वजह से घर के सदस्य नशे, धोखा, विवाद आदि कार्यों में लिप्त हो जाते हैं. तवा से जुड़े अगर आप ये बदलाव करते हैं तो परिवार के सदस्यों की किस्मत चमकती है…

तवा का राहु से संबंध
वास्तु के अनुसार, तवा राहु का प्रतिनिधित्व करते हैं. अगर घर में तवा ज्यादातर समय गंदा रहता है या फिर गंदा ही बार-बार प्रयोग में लाया जाता है तो यह बेहद अशुभ माना जाता है. इसका नकारात्मक प्रभाव घर चलाने वाले व्यक्ति पर पड़ता है. साथ ही घर के बच्चे या अन्य सदस्य नशेबाजी शुरू कर देते हैं और धीरे-धीरे परिवार की तरक्की रूक जाती है. अगर आपके घर में ऐसा कुछ चल रहा है तो समझ लें कि यब सबकुछ राहु के कुप्रभाव की वजह से हो रहा है.

तवे को कभी भी ऐसे ना छोड़ें
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, गंदा, जला हुआ या लंबे समय तक बिना साफ किए रखा तवा घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है. वास्तु शास्त्र में सलाह दी जाती है कि भोजन बनाने के बाद तवे को अच्छी तरह साफ करके ही रखें. तवे को गैस पर लंबे समय तक खाली गर्म ना छोड़ें और उसे हमेशा सूखा एवं स्वच्छ रखें. साथ ही, तवे को ऐसी जगह रखें जहां वह अनावश्यक रूप से सबकी नजर में ना रहे.

तवा को कभी ऐसा ना रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तवे को कभी भी उल्टा नहीं रखना चाहिए. बहुत से लोगों को जानकारी ना होने की वजह से तवा को उल्टा सीधा रखकर छोड़ देते हैं, जो कि पूरी तरह गलत है. ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है और राहु के अशुभ प्रभाव का भी सामना करना पड़ता है. साथ ही वास्तु के अनुसार, रात को कभी भी तवे को बिना धोए ना रखें, इससे राहु अत्यधिक उग्र हो जाता है जिससे नशा और बीमारी घर में पैर पसारती है.

तवे को इस दिशा में रखें
तवा को हमेशा जहां खाना बनाते हैं, उसके दाएं तरफ रखना चाहिए और कभी भी खाना बनाने के बाद तवे को खाली चूल्हे पर नहीं रखना चाहिए. हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि गर्म तवे पर कभी भी पानी नहीं छिड़कना चाहिए, जब आप गर्म तवे पर पानी डालते हैं तो उससे छिन्न की आवाज आती है और यह अवाज आपके जीवन में मुश्किलें खड़ी कर सकती है.

सुबह रोटी बनाते समय करें यह काम
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन की हर दिन साफ-सफाई, सात्विक वातावरण और सकारात्मक सोच घर में सुख-शांति बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. साथ ही सुबह पहली बार रोटी बनाने से पहले गर्म तवे पर थोड़ा सा सादा नमक छिड़कें, इससे किचन के सभी तरह के वास्तु दोष दूर होते हैं.

About the Author

authorimg

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed