कर्क राशि वालों के अधूरे काम आज होंगे पूरे, इस दिशा में यात्रा करना रहेगा शुभ
Last Updated:
Kark Rashifal: उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि वालों के लिए दोपहर के बाद कोई महत्वपूर्ण शुभ समाचार मिल सकता है. हालांकि, लापरवाही या जल्दबाजी से किए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए हर कार्य सोच-समझकर करें.
नैनीताल: कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिनांक 14 जुलाई 2026, मंगलवार का दिन शुभ रहने वाला है. आज आषाढ़ मास की अमावस्या तिथि है और हल हारिणी अमावस्या का विशेष महत्व रहेगा. परंपरा के अनुसार, इस दिन किसान हल की पूजा कर अच्छी फसल और समृद्धि की कामना करते हैं. वहीं आज पुनर्वसु नक्षत्र का प्रभाव भी रहेगा, जो नए अवसरों, सकारात्मक सोच और अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए अनुकूल माना जाता है.
उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि वालों के लिए दोपहर के बाद कोई महत्वपूर्ण शुभ समाचार मिल सकता है. हालांकि, लापरवाही या जल्दबाजी से किए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए हर कार्य सोच-समझकर करें.
करियर और नौकरी
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन उत्साहजनक रहेगा. लंबे समय से जिस काम में अड़चन आ रही थी, उसमें प्रगति के संकेत मिल सकते हैं. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके कार्य की सराहना भी हो सकती है. यदि किसी नई जिम्मेदारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो आज उससे जुड़ी सकारात्मक खबर मिल सकती है. ऑफिस पर अनुशासन बनाए रखें और छोटी-छोटी गलतियों से बचें.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
कर्क राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने की संभावना है. आज आपको नए ग्राहक मिलने या किसी पुराने सौदे से लाभ होने के योग हैं. यदि आप निवेश की योजना बना रहे हैं, तो पूरी जानकारी लेने के बाद ही निर्णय लें. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहें. परिवार की किसी जरूरत पर खर्च हो सकता है, लेकिन आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी.
लव लाइफ और पारिवारिक जीवन
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि वालों के लिए आज के दिन प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. जो लोग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अनुकूल हो सकता है. वहीं विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा. किसी पुराने मतभेद को बातचीत के जरिए समाप्त करने का प्रयास सफल हो सकता है.
विद्यार्थियों के लिए दिन
कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मेहनत का फल देने वाला साबित हो सकता है. आज आपका पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है. वहीं नई चीजें सीखने की इच्छा बढ़ेगी. हालांकि, मोबाइल और सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताने से बचें. आज समय का सही उपयोग ही सफलता की कुंजी बनेगा.
महिलाओं के लिए दिन
कर्क राशि की महिला जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा. आज आप घर और ऑफिस के बीच बेहतर संतुलन बना पाएंगे. परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा. यदि आप किसी नए कार्य या व्यवसाय की शुरुआत करना चाहती हैं, तो योजना बनाने के लिए समय अनुकूल है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और पर्याप्त आराम करें.
कर्क राशिफल: दिशा शूल
आज का दिशा शूल उत्तर दिशा है, कर्क राशि वालों को आज उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज पितरों की निवृत्त दान करना शुभ रहने वाला है. साथ ही आज किसी गरीब को भोजन करवाना आपको फलदायक रहने वाला है.
About the Author
आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


