रसोई में भूलकर भी न रखें ये सामान, पीछे पड़ जाएगी आफत, हो जाओगे गरीब, लेकिन क्यों?

रसोई में भूलकर भी न रखें ये सामान, पीछे पड़ जाएगी आफत, हो जाओगे गरीब, लेकिन क्यों?

Last Updated:

Kitchen Vastu Tips : वास्तु शास्त्र में रसोई की खास जगह है. कई लोग मानते हैं कि रसोई जितनी साफ और व्यवस्थित रहती है, घर में उतनी ही सुख-शांति और बरकत आती है. लोकल 18 से बल्लभगढ़ उदासीन साधु आश्रम के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि रसोई में टूटे, चटके, जले हुए या बहुत पुराने बर्तन बिल्कुल नहीं रखने चाहिए. साफ और सही हालत वाले बर्तनों का ही इस्तेमाल करना चाहिए. रात को सोने से पहले बर्तन अच्छी तरह धोकर ही रखना चाहिए. महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि रसोई अग्नि कोण यानी पूरब और दक्षिण के बीच वाले हिस्से में बनाना अच्छा माना जाता है. खाना बनाते समय चूल्हे का मुख दक्षिण की तरफ नहीं होना चाहिए

फरीदाबाद. रसोई सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं होती, बल्कि घर की साफ-सफाई, सेहत और रोजमर्रा की व्यवस्था का भी सबसे अहम हिस्सा है. कई लोग मानते हैं कि रसोई जितनी साफ और व्यवस्थित रहती है, घर में उतनी ही सुख-शांति और बरकत बनी रहती है. वास्तु शास्त्र में भी रसोई को खास महत्व दिया गया है. मान्यता है कि अगर किचन में टूटे-फूटे बर्तन, खराब सामान या बेकार चीजें लंबे समय तक पड़ी रहती हैं तो इसका असर घर के माहौल और आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है. इसलिए समय-समय पर रसोई की सफाई करना और बेकार सामान हटाना जरूरी माना जाता है. लोकल 18 से बल्लभगढ़ उदासीन साधु आश्रम के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि सबसे पहले रसोई सही दिशा में होनी चाहिए. रसोई अग्नि कोण यानी पूरब और दक्षिण के बीच वाले हिस्से में बनाना अच्छा माना जाता है. खाना बनाते समय चूल्हे का मुख दक्षिण की तरफ नहीं होना चाहिए, बल्कि पूरब की तरफ होना बेहतर माना जाता है. इससे घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है.

दरिद्रता की निशानी

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि रसोई में टूटे, चटके, जले हुए या बहुत पुराने बर्तन बिल्कुल नहीं रखने चाहिए. ऐसे बर्तन दरिद्रता की निशानी माने जाते हैं. फूटा पतीला, चटकी हांडी, जला तवा या टूटी थाली अगर रसोई में रखी हो तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए. ऐसे बर्तनों में खाना खाना या किसी को पानी देना भी ठीक नहीं माना जाता. साफ और सही हालत वाले बर्तनों का ही इस्तेमाल करना चाहिए. कई घरों में रात के समय ज्यादा आटा गूंथकर रख दिया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. जितनी जरूरत हो, उतना ही आटा गूंथना अच्छा रहता है. फ्रिज में गूंथा हुआ आटा रखना भी ठीक नहीं माना जाता.

फ्रिज में न रखें ये चीज

बिना नहाए-धोए रसोई में जाना भी सही नहीं माना जाता. रसोई में हमेशा साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए और रात को सोने से पहले बर्तन अच्छी तरह धोकर ही रखना चाहिए. महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि फ्रिज में जरूरत से ज्यादा पका हुआ खाना, खराब अचार, पुराने मसाले या एक्सपायरी सामान नहीं रखना चाहिए. जो चीज खराब हो जाए या उसमें बदबू आने लगे, उसे तुरंत बाहर निकाल देना चाहिए. रसोई में पानी का नल भी नहीं टपकना चाहिए और वहां अच्छी रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए. साफ-सुथरी और व्यवस्थित रसोई घर में सुख, शांति और बरकत बनाए रखने में मदद करती है.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed