आज का पंचांग: मंगलवार व्रत के साथ आज भौमवती अमावस्या, हनुमान पूजन से मंगल ग्रह होंगे मजबूत
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 14 July 2026: आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है और इस तिथि को आषाढ़ अमावस्या के नाम से जाना जाता है. जब यह अमावस्या मंगलवार के दिन पड़ती है, तो इसे भौमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह दिन पितरों के तर्पण, दान-पुण्य, भगवान हनुमान की आराधना और आध्यात्मिक साधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, नाग करण, व्याघात योग, उत्तर का दिशाशूल है. साथ ही चंद्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि में तो सूर्य मिथुन राशि में रहेंगे. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पितरों के निमित्त तर्पण और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र तथा दक्षिणा का दान करने का भी विशेष महत्व बताया गया है. ऐसा करने से पितरों की कृपा बनी रहती है और सभी तरह के दोष भी दूर होते हैं.
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है. ऐसे में जब अमावस्या मंगलवार को पड़ती है, तो इसका महत्व और बढ़ जाता है. मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से भय, संकट और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है. साथ ही पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है. भौमवती अमावस्या के दिन यानी आज प्रातःकाल स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद पूजा स्थान पर भगवान हनुमान की प्रतिमा या चित्र के सामने दीपक और धूप जलाएंय हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल, गुड़ और चने का भोग अर्पित करें. इसके बाद श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा, बजरंग बाण या सुंदरकांड का पाठ करें. अंत में हनुमान जी की आरती कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना करें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पितरों के नाम का गरीब और जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र, फल या दक्षिणा का दान करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे पितृ दोष शांत होता है और परिवार पर पितरों की कृपा बनी रहती है. पंचांग से जानें आज के शुभ व अशुभ मुहूर्त…
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 14 जुलाई 2026
आज की तिथि- अमावस्या – 03:12 पी एम तक, प्रतिपदा तिथि
आज का नक्षत्र- पुनर्वसु – 12:09 ए एम, 15 जुलाई तक, पुष्य नक्षत्र
आज का करण- नाग – 03:12 पी एम तक, किंस्तुघ्न – 01:29 ए एम, 15 जुलाई तक
आज का योग- व्याघात – 11:57 ए एम तक, हर्षण योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- मिथुन उपरांत कर्क राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:34 ए एम
सूर्यास्त- 07:22 पी एम
चन्द्रोदय- चन्द्रोदय नहीं
चन्द्रास्त- 07:32 पी एम
आज के शुभ योग और मुहूर्त 14 जुलाई 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:12 ए एम से 04:53 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:00 पी एम से 12:55 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:46 पी एम से 03:41 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 07:20 पी एम से 07:41 पी एम
अमृत काल: 10:01 पी एम से 11:27 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:08 ए एम से 12:48 ए एम, 15 जुलाई
शिववास: गौरी के साथ – 03:12 पी एम तक, श्मशान में
आज के अशुभ मुहूर्त 14 जुलाई 2026
राहुकाल: 03:55 पी एम से 05:38 पी एम
यमगण्ड: 09:01 ए एम से 10:44 ए एम
गुलिक काल: 12:28 पी एम से 02:11 पी एम
आडल योग: 12:09 ए एम से 05:34 ए एम, 15 जुलाई
दुर्मुहूर्त: 08:19 ए एम से 09:15 ए एम
वर्ज्य: 01:30 पी एम से 02:55 पी एम
दिशाशूल: उत्तर


