साप्ताहिक राशिफल: कर्क राशि वालों को इस सप्ताह माता-पिता का सहयोग कम मिलेगा, सिंह और कन्या

साप्ताहिक राशिफल: कर्क राशि वालों को इस सप्ताह माता-पिता का सहयोग कम मिलेगा, सिंह और कन्या

Last Updated:

Weekly Horoscope 13 to 19 July 2026: जुलाई का यह सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए सामान्य तो सिंह और कन्या राशि वालों के लिए फलदायक रहने वाला है. कर्क राशि वाले अगर नौकरी या नया बिजनेस करने की योजना बना रहे हैं तो इस सप्ताह योजना बनाने के साथ-साथ आपको उस दिशा में प्रयास भी करने होंगे. सिंह राशि वालों का अगर कोई काम लंबे समय से कहीं अटका हुआ था तो इस सप्ताह वह किसी मित्र या प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरा हो जाएगा. कन्या राशि वाले इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में खूब व्यस्त रहेंगे और घर या समाज में कोई धार्मिक आयोजन भी कर सकते हैं. विस्तार से पढ़ें कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों का 13 से 19 जुलाई 2026 का साप्ताहिक राशिफल.

Zoom

कर्क साप्ताहिक राशिफल Kark Saptahik Rashifal 13 to 19 July 2026

कर्क राशि वालों को जुलाई के इस सप्ताह अपने धन, समय और ऊर्जा का प्रबंधन करना होगा, अन्यथा उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को मनचाहा परिणाम पाने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी. अगर आप नौकरी या नया बिजनेस करने की योजना बना रहे हैं तो योजना बनाने के साथ-साथ आपको उस दिशा में प्रयास भी करने होंगे. केवल भविष्य की योजना बनाने में उलझे रहने से कुछ हासिल नहीं होगा. सप्ताह के मध्य में घरेलू विवादों के कारण मन में तनाव रहेगा. घर-परिवार से जुड़े किसी मामले में माता-पिता का सहयोग ना मिलने पर आप दुखी रहेंगे. सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी भी विवाद से खुद को दूर रखें और किसी के बहकावे में आकर शॉर्टकट अपनाने की गलती न करें. इस दौरान अगर आप नियम-कायदों की अनदेखी करेंगे तो आपको अनावश्यक परेशानियों और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.अगर आप लव रिलेशन में हैं तो लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें और बातचीत के माध्यम से किसी भी मुद्दे को सुलझाने का प्रयास करें अन्यथा बनी बनाई बात भी बिगड़ सकती है. जीवन के कठिन समय में जीवनसाथी और आपके शुभचिंतक मित्र आपका साथ देंगे. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी तीर्थ स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है.

भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 5

सिंह साप्ताहिक राशिफल Singh Saptahik Rashifal 13 to 19 July 2026

सिंह राशि वालों को जुलाई के इस सप्ताह जीवन में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. अगर आपका कोई काम लंबे समय से कहीं अटका हुआ था तो इस सप्ताह वह किसी मित्र या प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरा हो जाएगा. सत्ता और सरकार से जुड़े लोगों से नजदीकियां बढ़ेंगी और आप उनका भरपूर लाभ उठा पाएंगे. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं तो आपको कोई नया ज्ञान या कौशल सीखने का अवसर मिल सकता है. सप्ताह के पहले भाग की तरह ही दूसरा भाग भी खुशियों और सौभाग्य से भरा रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपको अनुकूल माहौल मिलेगा जिसमें आप अपना काम बेहतर तरीके से कर पाएंगे. इस दौरान आपको काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है. बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, वहीं नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त आय के स्रोत प्राप्त होंगे. इस दौरान नए दोस्त बनाने से आपको आर्थिक और सामाजिक लाभ भी मिल सकता है. किसी से हाल ही में हुई दोस्ती लव रिलेशन में बदल सकती है. साथ ही मौजूदा संबंध और भी मजबूत होंगे. सप्ताह के अंत में आपको परिवार के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे.

भाग्यशाली रंग: नारंगी
भाग्यशाली अंक: 3

कन्या साप्ताहिक राशिफल Kanya Saptahik Rashifal 13 to 19 July 2026

कन्या राशि वालों के लिए जुलाई का यह सप्ताह सौभाग्यशाली है. सप्ताह की शुरुआत से ही आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आपकी लंबे समय से प्रतीक्षित पदोन्नति या स्थानांतरण की इच्छा पूरी हो सकती है. अविवाहित लोगों की शादी तय हो सकती है. परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिल सकती है. इस दौरान आप धार्मिक कार्यों में खूब व्यस्त रहेंगे और घर या समाज में कोई धार्मिक आयोजन भी कर सकते हैं. तीर्थ यात्रा के भी योग बन रहे हैं. अगर आप लंबे समय से विदेश में अपना करियर या व्यवसाय स्थापित करने का प्रयास कर रहे थे तो इस दौरान आपको इस दिशा में बड़ी सफलता मिल सकती है. उच्च शिक्षा के मार्ग में आने वाली सभी बाधाएं दूर होंगी. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले सुलझेंगे. परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा. बिजनेस में उम्मीद से अधिक लाभ होगा और बिजनेस के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होती नजर आएंगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी नई मित्रता से लाभ होगा. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. लव लाइफ में मजबूती आएगी और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा.

भाग्यशाली रंग: भूरा
भाग्यशाली अंक: 4

About the Author

authorimg

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed