मीन राशि वालों के लिए शुभ दिन, जानें लकी नंबर-कलर और आज का उपाय

मीन राशि वालों के लिए शुभ दिन, जानें लकी नंबर-कलर और आज का उपाय

Last Updated:

Aaj Ka Meen Rashifal 13 July 2026: सागर के ज्योतिषाचार्य पंडित अभिदीप तिवारी ने लोकल 18 से कहा कि मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आज के लिए शुभ रंग पीला है और शुभ अंक 5 है. आज सबसे उत्तम समय सुबह 9:10 बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक है.

सागर. मीन राशि के जातकों के लिए 13 जुलाई 2026 का दिन अच्छा रहने वाला है. आज व्यापार के क्षेत्र में प्रमुख रूप से लाभ प्राप्ति का योग बन रहा है. पैतृक संपत्ति या किसी दूसरी प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यक्षेत्र में दिन शुभ रहने वाला है. इसके अलावा स्वास्थ्य और पारिवारिक संबंध भी ठीकठाक रहेंगे. चंद्रमा उच्च का होने की वजह से मीन राशि वालों के लिए व्यापार, प्रेम संबंध, करियर और स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत अच्छे दिन चल रहे हैं.

सागर के ज्योतिषाचार्य पंडित अभिदीप तिवारी लोकल 18 को बताते हैं कि मीन राशि के जातकों के लिए 13 जुलाई के दिन शुभ रंग पीला रहने वाला है और शुभ अंक 5 है. आज के दिन सबसे उत्तम समय सुबह 9:10 बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक है, यानी कि जो भी आपका कोई विशेष कार्य होना है और आप चाहते हैं कि उसमें 100 परसेंट सफलता मिले, तो अगर इस समय को ध्यान में रखकर काम करते हैं, तो निश्चित रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी.

व्यापार में लाभ की प्राप्ति
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र की दृष्टि से बहुत ही सर्वोत्तम रहने वाला है. जो भी कार्य आप कर रहे हैं, उसमें नए कार्य मिलने से जिम्मेदारी बढ़ सकती है लेकिन इस बात का ध्यान रखना है कि आपका जो सीनियर अफसर है, वह किसी बात को कह रहा है, तो उसको मनाना है, इग्नोर नहीं करना है. प्रॉपर्टी, फर्नीचर और कपड़ों से संबंधित व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी.

प्रेम संबंध राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंध और पारिवारिक स्थिति को लेकर 13 जुलाई का दिन कुछ विशेष रहने वाला है. आज सामान्य दिनों की अपेक्षा पारिवारिक सामंजस्य बहुत बेहतर रहेगा. पति-पत्नी के बीच कुछ अनबन चल रही है, तो वह खत्म होगी. आज के दिन ज्यादा से ज्यादा समय परिवार के साथ बिताएं. जो बिगड़े हुए कार्य हैं, वो भी सुलझने के योग बन रहे हैं.

शिक्षा और करियर राशिफल
शिक्षा और करियर की दृष्टि से मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. रोजाना की तरह अपनी पढ़ाई या फिर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते रहें, मेहनत का फल जरूर मिलेगा.

स्वास्थ्य राशिफल
मीन राशि के जातकों को आज सेहत को लेकर दिनचर्या में अनुशासन बनाए रखना है. किसी भी तरह का अतिरिक्त कार्य आने पर आप अपने आराम का त्याग न करें. जितनी नींद लेते हैं, उतनी नींद लें. जितना दिन में आराम करते हैं, आराम करें. इसके साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें. बाहरी खानपान से बचें.

आज का उपाय
मीन राशि के जातकों को आज एक उपाय करना है. ‘ओम नमो भगवते नारायणाए नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करना है. इस मंत्र का जाप करने के साथ भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करने हैं. हर कार्य की शुरुआत आपके लिए लाभदायक साबित होगी.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Source link

You May Have Missed