Kumbh Rashifal: करियर में नई दिशा, सफलता के खुलेंगे द्वार; धोखेबाजों से सावधान
Last Updated:
Aaj Ka Kumbh Rashifal 12 July 2026: ज्योतिषाचार्य शक्ति ने लोकल 18 से कहा कि कुंभ राशि के जातकों को आज (रविवार) आपको ऐसे लोगों की पहचान करनी होगी, जो आपके भरोसे का गलत फायदा उठा सकते हैं. सही लोगों का साथ चुनकर आगे बढ़ना बेहतर साबित होगा.
बिलासपुर. कुंभ राशि के जातकों के लिए 12 जुलाई 2026 का दिन आत्मविश्वास, करियर ग्रोथ और नए अवसर लेकर आया है. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्य और टैरो कार्ड रीडर शक्ति के अनुसार, आज कुंभ राशि के लोग अपने जीवन की कमान खुद संभालने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाएंगे. करियर और बिजनेस में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं. वहीं अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने में भी सफलता मिलेगी. हालांकि आज आपको ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है, जो आपके भरोसे का गलत फायदा उठा सकते हैं. सूर्य और मंगल से जुड़े उपाय करने तथा पिता का आशीर्वाद लेने से उन्नति के योग और मजबूत होंगे.
करियर और बिजनेस में मिलेगा नया आत्मविश्वास
आज कुंभ राशि के जातक अपने करियर को नए नजरिए से देखेंगे. नौकरी और व्यवसाय में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. बिजनेस से जुड़े लोगों को उपलब्धियों का जश्न मनाने का मौका भी मिल सकता है. अपने फैसलों पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें.
फिजूल खर्च पर लगेगा नियंत्रण
आज आप अनावश्यक खर्चों को रोकने में सफल रहेंगे. आर्थिक मामलों में समझदारी दिखाने से भविष्य के लिए बचत करने का अवसर मिलेगा. वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लेना लाभदायक रहेगा.
धोखेबाज लोगों से रहें सावधान
ज्योतिषाचार्य शक्ति के अनुसार, आज आपको ऐसे लोगों की पहचान करनी होगी, जो आपके विश्वास का गलत फायदा उठा सकते हैं. सही लोगों का साथ चुनकर आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर साबित होगा.
जिम्मेदारियां होंगी कम, मिलेगा सुकून
आज आप अपने जीवन में अनावश्यक बोझ कम करने की कोशिश करेंगे. इससे मानसिक शांति मिलेगी और जीवन को बेहतर तरीके से संतुलित करने में सफलता मिलेगी. परिवार और कार्यक्षेत्र में भी सकारात्मक माहौल बना रहेगा.
आज के शुभ उपाय
यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या आवेदन किया है, तो गेहूं का दान करना शुभ रहेगा. पिता का आशीर्वाद लें और उनके साथ तालमेल बनाए रखें. सूर्य और मंगल से जुड़े उपाय करने से करियर में ग्रोथ, सफलता और नए अवसर मिलने की संभावना बढ़ेगी. साथ ही प्रकृति से जुड़ना भी आपके लिए लाभकारी रहेगा.
लकी नंबर: 3
लकी कलर: सफेद और हरा
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.


