मेष राशि में सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगी नौकरी, लव लाइफ में दूर होंगी गलतफहमियां

मेष राशि में सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगी नौकरी, लव लाइफ में दूर होंगी गलतफहमियां

Last Updated:

Mesh Rashifal Today, 12 July 2026: मेष राशि में आज सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि से जानें आज का मेष राशिफल, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, आर्थिक स्थिति, सेहत और वैवाहिक जीवन का पूरा हाल. आज का शुभ अंक, रंग और शिव जी की कृपा पाने के विशेष उपाय यहां पढ़ें.

Mesh Rashifal Today, 12 July 2026: मेष राशि में आज सर्वार्थ सिद्धि योग बनेगा. स्वास्थ्य के लिए और आर्थिक मामलों के लिए यह योग बेहद ही शुभ माना जाता है. इस योग में किए गए काम लंबे समय तक लाभ प्रदान करते हैं. आज ऋतु वर्षा है, मास आषाढ़ है, तिथि त्र्रोदशी है और नक्षत्र रोहिणी है. वहीं करण गर और वणिज है, पक्ष कृष्ण है और योग वृद्धि है. आज सूर्योदय सुबह 5:31 पर और सूर्यास्त सायंकाल 7:21 को होगा. शुभ समय यानी अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:58 से लेकर 12:54 तक रहेगा. इस दौरान आप नए काम की शुरुआत, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन कर सकते हैं. आज अशुभ समय यानी राहुकाल सायंकाल 5:37 से लेकर 7:31 तक रहेगा. राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य या स्थिर कार्य अच्छा लाभ प्रदान नहीं करता है. आज दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगा.

विंध्यधाम के विद्वान ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के स्वामी मंगल आपके साहस, आत्मबल और कार्यक्षमता को बढ़ाएंगे. चंद्रमा आज द्वादश भाव में गोचर कर रहे हैं. यह व्यय, विदेश, अध्यात्म, एकात्म और चिंतन का भाव है, जिससे आपके खर्चों में वृद्धि, मानसिक चिंतन और आध्यात्मिक रुचि बढ़ सकती है. सूर्य आपके आत्मविश्वास को बनाए रखेंगे, जबकि गुरु का शुभ प्रभाव सही समय पर उचित मार्गदर्शन करेगा.

मेष राशि वाले अधिक तनाव लेने से बचें
ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज सेहत सामान्य रहेगी. हालांकि, मानसिक तनाव और अधिक सोचने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है. नींद पूरी लें, अन्यथा थकान महसूस हो सकती है. आंखों और पैरों की विशेष देखभाल करें. योग और ध्यान अवश्य करें, यह शरीर में ऊर्जा बढ़ाने में मददगार साबित होगा.

रिश्तों में दूर होंगी गलतफहमी
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि प्यार और प्रेम संबंधों में धैर्य बनाए रखें. आपसी बातचीत से गलतफहमियों को दूर किया जा सकता है. जीवनसाथी का भरपूर भावनात्मक सहयोग मिलेगा. अविवाहित जातकों के लिए पुराने परिचित रिश्तों से कोई सुखद समाचार मिल सकता है. परिवार के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी. किसी बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ सकता है. आज घर में धार्मिक या आध्यात्मिक चर्चा का अवसर मिल सकता है. परिवार के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है.

मजबूत होगी आर्थिक स्थिति
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज आपके अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना लाभदायक रहेगा. विदेश, ऑनलाइन कार्य या आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने के योग बन सकते हैं. कहीं भी निवेश करने से पहले सभी दस्तावेज़ अच्छी तरह से जांच लें. नौकरी और करियर की बात करें तो कार्यक्षेत्र में पर्दे के पीछे की गई मेहनत का पूरा लाभ मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं. विदेश से जुड़े कार्य, आईटी, रिसर्च, मेंटर, अध्यात्म और सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. किसी भी गोपनीय जानकारी को दूसरों से साझा करने से बचें.

भगवान शिव का करें जलाभिषेक
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के लिए आज शुभ अंक 12 और भाग्यांक 7 होगा. शुभ रंग बैंगनी तथा आज के लिए शुभ दिशा उत्तर और पूर्व रहेगी. मेष राशि के लिए आज का विशेष उपाय यह है कि भगवान शिव का जलाभिषेक करें और उन्हें बेलपत्र अर्पित करें. ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें. इसके साथ ही किसी ज़रूरतमंद को सफेद वस्त्र, चावल या दूध का दान करें, जिससे आपका पूरा दिन शुभ और मंगलमय रहेगा.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed