वृषभ राशिफल 12 जुलाई: नौकरी में तरक्की के योग, पार्टनर के साथ बिताएं वक्त
Last Updated:
Vrishabh Rashifal:ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन कई मायनों में अच्छा और कई मायनों में थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है.आज आपको अपने खर्च पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा.आज आप अपने परिचितों से पैसों के लेन देन में भी सावधानी जरूर बरतें.आज आप कहीं यात्रा पर भी जा सकतें है.
Vrishabha Rashifal Today, 12 July 2026: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 12 जुलाई को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज रोहिणी नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा राशि परिवर्तन कर वृषभ से मिथुन राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन कई मायनों में अच्छा और कई मायनों में थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है. आज आपको अपने खर्च पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा. आज आप अपने परिचितों से पैसों के लेन-देन में भी सावधानी जरूर बरतें. आज आप कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं. यह समय उस लिहाज से भी आपके लिए काफी अच्छा है.
बिजनेस में बरसेगा धन
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उन पर माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहेगी. आज आप नए काम का श्रीगणेश भी कर सकते हैं. इससे आपको जरूर फायदा होगा. वहीं बात नौकरी कर रहे लोगों की करें तो आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में पूरी मेहनत से काम करने की जरूरत है. आज आप चाहें तो नई नौकरी के लिए भी ट्राई कर सकते हैं. जो लोग स्टूडेंट्स हैं, आज उन्हें अपना फोकस पढ़ाई पर रखना होगा.
शेयर बाजार में निवेश से फायदा
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वो शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. हालांकि इसके पहले आपको किसी एक्सपर्ट से सलाह लेने की जरूरत है.
पार्टनर के साथ बिताएं वक्त
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज पहले से शानदार होगी. आज आप अपने पार्टनर को अपने व्यस्त समय में से थोड़ा वक्त जरूर दें. आज आप अपने पार्टनर को जितना वक्त देंगे, आपका रिश्ता उतना ही बेहतर होगा. आज आप कहीं बाहर डिनर पर भी जा सकते हैं. बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आप अपने लाइफ पार्टनर से बातचीत में सावधानी जरूर बरतें.
सूर्य देव को दें अर्घ्य
आज आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक 2 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान सूर्य की पूजा-आराधना जरूर करें. आज आप गुड़ का दान करेंगे तो इससे आपको यश और कीर्ति की प्राप्ति होगी.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें


